एक्सप्लोरर

बल्लेबाजी कोच ने राहुल की तारीफ की, कहा- उन्होंने खुद को मैच विजेता साबित किया

राहुल के अलावा टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच ने अय्यर के प्रदर्शन की भी तारीफ की है. अय्यर ने भी दूसरे मैच में अहम पारी खेली.

IND Vs NZ: इंडियन क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर अपने सफर का शानदार आगाज किया है. पांच मैचों की ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में भारतीय टीम पहले दोनों मैच जीतकर 2-0 से बढ़त बना चुकी है. अब सीरीज पर कब्जा करने के लिए टीम इंडिया को बाकी बचे तीन मैचों में से सिर्फ एक में ही जीत दर्ज करने की जरूरत है. टीम इंडिया ने पहले दोनों मैचों में अपने युवा बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन पर जीत दर्ज की है. भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर की तारीफ की है. उन्होंने कहा, ''यह देखकर अच्छा लग रहा है कि ये दोनों युवा बल्लेबाज दुनिया को दिखा रहे हैं कि वे मैच विजेता हैं. राहुल और अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली है.'' तीसरा मैच बुधवार को खेला जाएगा. राठौर ने कहा, "इन खिलाड़ियों को जितने ज्यादा मौके मिल रहे हैं वे उतने ही दिखा रहे है कि वे काबिल हैं. वे दिखा रहे हैं कि वे मैच विजेता है. इससे निश्चित तौर पर टीम को मदद मिलती है और इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है." उन्होंने कहा, "राहुल और श्रेयस को लेकर मुझे कोई संदेह नहीं कि वे एक मैच विजेता है. उन्हें अब मौका मिल रहा है और वे दुनिया को दिखा रहे हैं कि वे क्या कर सकते हैं. यह देखकर अच्छा लगता है." भारत को अब अपने अगले तीन मैच हेमिल्टन, वेलिंग्टन और माउंट मॉनगनुई में खेलने हैं, जहां के मैदान ऑकलैंड की तुलना में काफी बड़े हैं. कोच ने हालांकि संकेत दिए हैं कि मैदान बड़े होने के बावजूद टीम की रणनीतियों में कोई बदलाव नहीं आएगा. टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज के अलावा तीन मैचों की वनडे सीरीज और दो टेस्ट मैच भी खेलने हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget