एक्सप्लोरर

क्रिकेट में कितनी तरह से आउट हो सकता है एक बल्लेबाज, नियम जान उड़ जाएंगे होश

How Many Ways Can A Batter Be Out: हम जानेंगे कि क्रिकेट के खेल में बल्लेबाज किन-किन तरीको से आउट हो सकता है. कई ऐसे तरीके हैं, जो आप शायद नहीं जानते होंगे.

How Many Ways Can A Batter Be Out Cricket: क्रिकेट की पहुंच धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है. खेल अब उन तमाम देशों में भी पहुंच चुका है, जहां पहले ज्यादा लोग इसके बारे में जानते नहीं थे. खेल में बढ़ती दिलचस्पी के साथ लोग खेल के नियमों को समझने में भी काफी दिलचस्प लेते हैं. इसलिए यहां हम आपको बताएंगे कि क्रिकेट के खेल में एक बल्लेबाज कितने तरीको से आउट हो सकता है. 

तो आपको बता दें कि क्रिकेट में एक बल्लेबाज कुल 11 अलग-अलग तरीकों से आउट हो सकता है. कुछ तरीके ऐसे हैं, जिनके बारे में या तो आप जानते नहीं होंगे या फिर आपने कभी सुना ही नहीं होगा. तो आइए जानते हैं कि आउट होने के सभी तरीके कौन-कौन से हैं.

1- बोल्ड

जब गेंदबाज गेंद को सीधा स्टंप में मार देता है, तो बल्लेबाज बोल्ड हो जाता है. हालांकि इसमें शर्त होती है कि गेंद लीगल होनी चाहिए.

2- लेग बिफोर विकेट (LBW)

लेग बिफोर विकेट (LBW) को हिंदी में पगबाधा कहते हैं. यह आउट होने का ऐसा तरीका है, जिसको दूसरे शब्दों में बोल्ड भी कहा जा सकता है. अगर कोई बल्लेबाज स्टंप्स के सामने खड़ा हो जाता है और गेंद बल्ले से लगे बगैर उसके शरीर में लग जाती है, तब एलबीडब्ल्यू आउट दिया जाता है. इसमें शर्त यह होती है कि गेंद लगने वाले बल्लेबाज के शरीर का हिस्सा स्टंप्स के सामने होना चाहिए (जैसे अगर वहां बल्लेबाज नहीं होता तो गेंद स्टंप्स में लगती) और गेंद स्टंप्स की लाइन से बाहर लेग साइड में पिच नहीं होनी चाहिए. 

3- रन आउट 

जब बल्लेबाज 22 गज की पिच पर रन लेने के लिए भागते है, तो उन्हें रन पूरा करने के लिए क्रीज के अंदर पहुंचना होता है. अगर बल्लेबाज क्रीज के अंदर नहीं पहुंत पाता है और फील्डर स्टंप्स पर थ्रो कर देता है, तो फिर रन आउट दिया जाता है.

4- स्टंपिंग

बल्लेबाज को पिच की क्रीज के अंदर रहकर बल्लेबाजी करनी होती है. अगर कोई शॉट खेलते वक्त बल्लेबाज क्रीज से बाहर निकल जाता है और गेंद उससे मिस होकर विकेटकीपर के पास चली जाती है और कीपर गेंद के साथ स्टंप्स हिट कर देता है, तो बल्लेबाज स्टंपिंग आउट हो जाता है. 

5- कैच आउट

जब गेंद बल्लेबाज के बल्ले या कलाई तक हाथ के किसी भी हिस्सा से लगकर जाती है और फील्डिंग टीम का खिलाड़ी कैच लपक लेता है, तो इसे कैच आउट कहते हैं. 

6- हिट विकेट

जब बल्लेबाज बैटिंग के वक्त खुद ही अपने बल्ले या शरीर से विकेट को हिट करत देता है और गिल्लियां गिर जाती हैं, तो इसे हिट विकेट कहते हैं. 

7- गेंद को दो बार मारना

शॉट खेलते वक्त बल्लेबाज गेंद को सिर्फ एक बार ही मार सकता है. अगर कोई बल्लेबाज शॉट खेलने के लिए गेंद को 2 बार बल्ले से मारता है तो उसे आउट करार दे दिया जाता है. 

8- फील्ड में बाधा डालना

अगर कोई बल्लेबाज जानबूझकर फील्डर के लिए बाधा उत्पन्न करता है, जैसे रन आउट के वक्त फील्डर की थ्रो की हुई गेंद को रोकना या कुछ और, इस स्थिति में अंपायर बल्लेबाज को आउट दे सकता है. 

9- मांकडिंग आउट

मांकडिंग को हमेशा विवादित आउट में शामिल किया जाता है. जब नॉन स्ट्राइक एंड पर मौजूद बल्लेबाज गेंद फिकने से पहले रन के लिए क्रीज से निकल जाता है, तो गेंदबाज उसे रन आउट कर देता है, जिसे मांकडिंग आउट कहते हैं. इसे आप नॉन स्ट्राइक एंड पर मौजूद बल्लेबाज की स्टंपिंग भी समझ सकते हैं. 

10- टाइम आउट

एक बल्लेबाज के आउट होने के बाद दूसरे बल्लेबाज के पास क्रीज पर पहुंचने के लिए कुछ तय वक्त होता है. वनडे और टेस्ट मैचों में यह टाइम 3 मिनट का होता है. आईसीसी की प्लेइंग कंडीशन के हिसाब से इस टाइम में बदलाव हो सकता है. 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के दौरान बांग्लादेश टीम ने श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट करने की अपील की थी और उन्हें आउट करार दिया गया था.

11- बल्लेबाज के गेंद पकड़ने से 

बल्लेबाज गेंद खेलने या रोकने के लिए अपने बल्ले का इस्तेमाल करना होता है. हालांकि शरीर को सामने लाकर भी गेंद रोकी जा सकती है. लेकिन, बल्लेबाज गेंद को हाथ से नहीं रोक सकता है, अगर वह ऐसा करता है, तो अंपायर उसे आउट करार दे सकता है. 

 

ये भी पढ़ें...

क्या पाकिस्तान अब भी WTC Final में कर सकता है प्रवेश, जानें बांग्लादेश से हार के बाद क्या है समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget