एक्सप्लोरर

WIvsBAN: तमीम इकबाल के शतक से वेस्टइंडीज़ ने खत्म किया नौ सालों का सूखा

सेंट किंट्स में खेले गए सीरीज़ के डिसाइडर मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने नौ सालों के सूखे को खत्म करते हुए इतिहास रच दिया है. बांग्लादेश की टीम ने वेस्टइंडीज़ के साथ खेली रही तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के आखिरी मुकाबले को जीतकर सीरीज़ पर 2-1 से कब्ज़ा जमा लिया है.

नई दिल्ली: सेंट किंट्स में खेले गए सीरीज़ के डिसाइडर मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने नौ सालों के सूखे को खत्म करते हुए इतिहास रच दिया है. बांग्लादेश की टीम ने वेस्टइंडीज़ के साथ खेली रही तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के आखिरी मुकाबले को जीतकर सीरीज़ पर 2-1 से कब्ज़ा जमा लिया है. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश की टीम ने पिछले नौ सालों में पहली बार एशिया के बाहर कोई सीरीज़ अपने नाम की. सेंट किट्स के वार्नर पार्क में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया. कप्तान के इस फैसले को एक बार फिर अनुभवी बल्लेबाज़ तमीम इकबाल ने सही साबित कर दिया. तमीम ने इस निर्णायक मुकाबले में संभलकर बल्लेबाज़ी करते हुए वनडे क्रिकेट का 12वां शतक लगाया और टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी. उन्होंने पहले शाकिब के साथ 81 रनों की अहम साझेदारी निभाकर टीम को मजबूत शुरूआत दी और फिर मुश्फिकुर और महमुदुल्लाह के साथ मिलकर टीम को 200 रनों तक पहुंचाया. अपना शतक पूरा करने के बाद तमीम आउट हो गए. उन्होंने अपनी 124 गेंदों पर 103 रनों की पारी में 7 चौके और 2 छक्के भी लगाए. लेकिन अंत में 49 गेंदों पर महमुदुल्लाह की 67 रनों की नाबाद पारी की मदद से बांग्लादेश ने 50 ओवरों में 301 रन बना दिए. महमुदुल्लाह ने इस दौरान पांच चौके और तीन छक्के लगाए. 302 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज़ की टीम के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ क्रिस गेल ने इश लक्ष्य को हासिल करने की पूरी कोशिश की. क्रिस गेल ने मेज़बान टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई. पहले विकेट के लिए उन्होंने इवान लुइस के साथ मिलकर 50 रनों की साझेदारी की. लेकिन इसके बाद लुइस(13 रन) आउट होकर लौट गए. पहला विकेट गिरने के बाद भी वेस्टइंडीज़ के लिए संकट के बादल नहीं थे, क्योंकि क्रिस गेल के साथ मिलकर शाइ होप ने टीम को 100 रनों के पार पहुंचा दिया था. लेकिन 100 रनों के पार जाते ही क्रिस गेल का सब्र जवाब दे गया और वो 66 गेंदों में 73 रनों की पारी खेल आउट हो गए. गेल ने अपनी इस पारी में कुल 5 छक्के और 6 चौके लगाए. इसके बाद भी वेस्टइंडीज़ की टीम के बल्लेबाज़ो ने साझेदारियां निभाई लेकिन कोई भी खिलाड़ी अपने अर्धशतक और अच्छी शुरूआत को शतक में तब्दील नहीं कर सका. एक वक्त के बाद 224 के स्कोर पर शाइ होप ने भी दम तोड़ दिया. उन्होंने 94 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली. इसके बाद अंत में रोवमेन पोवेल ने 41 गेंदों पर 74 रनों की आतिशी पारी पारी खेली. लेकिन दूसरे छोर से साथ नहीं मिलने के कारण वो टीम को जीत नहीं दिला सके. वेस्टइंडीज़ की टीम 50 ओवरों में 283 रन ही बना सकी और लक्ष्य से 18 रन दूर रह गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget