एक्सप्लोरर

सीरीज गवांने के बाद बांग्लादेशी कप्तान बोले- हार से सबक लेने की जरूरत

बांग्लादेश ने इंडिया के साथ सीरीज से टेस्ट चैंपियनशिप में अपने सफर का आगाज किया था. लेकिन उसे दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा.

IND Vs BAN: भारत के खिलाफ बांग्लादेश को दो टेस्ट की सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा है. पहली बार मोमिनुल हक की कप्तानी में खेलने वाली बांग्लादेश टीम दोनों मैच पारी के अंतर से हार गई. हार के बाद हक ने कहा कि उनकी टीम को इस सीरीज से सबक लेने की जरूरत है.

टीम इंडिया ने इंदौर में उसे पारी व 130 रनों से हराया था और कोलकाता में खेले गए अपने पहले दिन-रात के टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को एक पारी व 46 रनों से हरा दिया. मैच के बाद मोमिनुल ने कहा, "दोनों टीमों के बीच का अंतर चिंता की बात है. हमें इन दो मैचों में मिली हार से सीखना होगा और आत्ममंथन करना होगा कि आखिरकार ऐसा क्यों हुआ. पिंक बॉल से खेलना चुनौती थी और हमने इस चुनौती को नई गेंद से स्वीकार किया. अगर हम हारते हैं तो कोई बात नहीं लेकिन हमारे लिए कुछ सकारात्मक बातें रहीं. इबादत ने अच्छी गेंदबाजी की. रियाद भाई और मुश्फीकुर भाई ने अच्छी बल्लेबाजी की. हमने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. अगर हम पहले गेंदबाजी करते तो भी यही स्थिति होती."

कोलकाता में भारत ने टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को 106 रनों पर आउट किया और फिर कप्तान विराट कोहली के शानदार शतक की बदौलत अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 347 रनों पर घोषित कर दी थी. भारत के लिए पहली पारी में इशांत शर्मा ने पांच विकेट लिए.

इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरे दिन शनिवार को खेल खत्म होने तक 152 रनों पर बांग्लादेश के छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी थी. बाकी की औपचारिकता रविवार को पूरी हुई. बांग्लादेश टीम अपनी दूसरी पारी में 195 रन बना सकी.

IND vs BAN 2nd Test: भारत ने बांग्लादेश को पारी और 46 रनों से हराया, सीरीज पर किया कब्जा

बांग्लादेश की ओर से मुश्फीकुर रहीम ने सबसे अधिक 74 रन बनाए. इस पारी में भारत की ओर से उमेश यादव ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए. इसके साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. उसने इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों से हराया था. भारत की टेस्ट मैचों में यह लगातार चौथी पारी के अंतर की जीत है.

इस हार के साथ टेस्ट चैंपियनशिप में भी बांग्लादेश का आगाज बुरा रहा. बांग्लादेश की टीम बिना खाता खोले प्वाइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL: केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget