एक्सप्लोरर

BAN vs NED: ईडन गार्डन्स पर खेला जाएगा मुकाबला, IPL में यहां खूब बरसे हैं रन; जानें आज कैसा होगा पिच का मिजाज

NED vs BAN: वर्ल्ड कप 2023 के 28वें मैच में बांग्लादेश और नीदरलैंड्स आमने-सामने हैं. यह मुकाबला आज दोपहर 2 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेला जाएगा.

Eden Gardens: वर्ल्ड कप 2023 में आज (28 अक्टूबर) के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश और नीदरलैंड्स की भिड़ंत है. दोनों ही टीमें अब तक इस वर्ल्ड कप में 5-5 मुकाबले खेल चुकी हैं और 4-4 मुकाबले गंवाकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने की कगार पर खड़ी हैं. आज का मुकाबला हारने वाली टीम के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे पूरी तरह से बंद हो जाएंगे. ऐसे में आज के मैच में दोनों टीमें एड़ी-चोटी का जोर लगाते हुए नजर आएंगी.

यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. इस वर्ल्ड कप में यह पहला मुकाबला है, जो इस मैदान पर खेला जाएगा. इसके बाद इस टूर्नामेंट के कुछ बैक टू बैक मुकाबले भी इसी मैदान पर खेले जाने हैं. हालांकि पिछले 6 साल में यहां महज एक वनडे मुकाबला खेला गया है. इस साल जनवरी में हुए इस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 215 रन पर ढेर कर दिया था और बाद में टारगेट आसानी से चेज़ करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की थी.

इस मुकाबले में तो गेंदबाज हावी रहे थे लेकिन इसके बाद IPL 2023 में यहां खूब रन बरसे थे. चौके-छक्कों की बरसात के बीच इस मैदान पर टी20 में 200 रन बनना मामूली बात हो गई थी. वैसे, वनडे क्रिकेट में भी इस मैदान पर जमकर रन बनते रहे हैं. यहां एक बार 400+ का स्कोर भी बन चुका है. इसके साथ ही यहां हुए 31 मैचों में 8 बार 300 से ज्यादा रन भी बने हैं.

चेज़ करना बेहतर, स्पिनर्स को भी मिलती है मदद
इस मैदान पर खेले गए पिछले 7 मैचों में 6 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है. ऐसा इसलिए क्योंकि हाई स्कोरिंग ग्राउंड होने के कारण टीमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाकर विपक्षी टीम को दबाव में ला देती हैं. इस पिच पर स्पिनर्स को अच्छी मदद मिलती है. आईपीएल मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स की स्पिन तिकड़ी ने यहां खूब विकेट चटकाए हैं. वनडे क्रिकेट में भी यहां सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में स्पिनर अनिल कुंबले (14) का नाम आता है.

आज कैसा होगा पिच का मिजाज?
आज के मैच के लिए भी पिच के मिजाज में कोई बदलाव नहीं रहेगा. पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रहेगी. यहां की आउटफिल्ड भी काफी तेज है. ऐसे में चौके लगने में ज्यादा ताकत लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पिच पर थोड़ी घास भी है. यानी तेज गेंदबाजों के लिए भी कुछ मौके होंगे. स्पिनर्स यहां अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. आज के मैच में दूसरी पारी के दौरान औस गिरने की भी पूरी-पूरी संभावना है. ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद रह सकता है.

यह भी पढ़ें...

PAK vs SA: हनुमान के भक्त हैं, बल्ले पर लिखा हुआ है ओम, जानिए कौन हैं पाकिस्तान को धूल चटाने वाले केशव महाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget