एक्सप्लोरर

BAN vs AFG: कप्तान राशिद खान के ऑल-राउंड खेल से मजबूत स्थिति में अफगानिस्तान

स्पिनर राशिद खान के बल्ले के बाद गेंद से शानदार प्रदर्शन के बूते अफगानिस्तान ने एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश को 194 के स्कोर पर 8 झटके देकर मुश्किल स्थिति में पहुंचा दिया है.

स्पिनर राशिद खान के बल्ले के बाद गेंद से शानदार प्रदर्शन के बूते अफगानिस्तान ने एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश को 194 के स्कोर पर 8 झटके देकर मुश्किल स्थिति में पहुंचा दिया है. राशिद ने सुबह 61 गेंद में 51 रन की पारी खेली जिससे अफगानिस्तान ने पहली पारी में 342 रन बनाये और फिर इस स्पिनर ने चार विकेट चटकाये जिसमें अपने पहले ही ओवर में एक विकेट झटकना भी शामिल रहा. इससे बांग्लादेश की टीम का स्कोर दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 194 रन हो गया. वो अभी भी अफगानिस्तान के स्कोर से 148 रन पीछे है. घरेलू टीम ने एक विकेट पहले ही ओवर में खो दिया जब तेज गेंदबाज यासिर अहमदजई ने पारी के पहले ही ओवर में बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमैन इस्लाम को शून्य पर आउट कर दिया. लेकिन सौम्य सरकार और लिटन दास ने 49 रन की साझेदारी निभायी. मोहम्मद नबी ने सौम्य को 17 रन पर पगबाधा आउट किया. इसके बाद राशिद ने खुद को आक्रमण पर लगाया और लिटन को 33 रन पर आउट कर दिया. राशिद ने पांचवें ओवर में शाकिब अल हसन को 11 रन पर पगबाधा आउट किया और दो गेंद बाद मुश्फिकर रहीम को शून्य पर पवेलियन भेजा. चाय के बाद बांग्लादेश की टीम को 104 रन के स्कोर पर छठा झटका लगा. उनके स्टार महमुदुल्लाह 7 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर चलते बने. इसके बाद 130 का स्कोर आते-आते मोहम्मद नबी ने मोमिनल हक को भी वापसी का रास्ता दिखाकर मेज़बान टीम को सातवां झटका दे दिया. इसके बाद 146 का स्कोर आते आते मेहदी हसन भी 11 रन बनाकर चलते बने. लेकिन इसके बाद मोसद्दीक हुसैन और तैजुल इस्लाम ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया. मोसद्दीक 44, जबकि तैजुल 14 रन बनाकर क्रीज़ पर जमे हुए हैं. इससे पहले राशिद ने अफगानिस्तानी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी उठाते हुए 61 गेंद में तेजी से 51 रन की पारी खेली क्योंकि टीम ने पांच विकेट पर 271 रन से खेलते हुए जल्द ही कुछ विकेट गंवा दिये. पूर्व कप्तान असगर अफगान अपने रात के 88 रन के स्कोर में केवल चार रन ही जोड़ सके और स्पिनर ताईजुल इस्लाम को विकेट दे बैठे जिन्होंने 116 रन देकर चार विकेट अपने नाम किये. बांग्लादेश के लिये आफ स्पिनर नईम हसन और शाकिब ने दो दो विकेट प्राप्त किये.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज; सचिन तेंदुलकर नंबर-1; जानें विराट का नंबर
ODI वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज; सचिन तेंदुलकर नंबर-1; जानें विराट का नंबर
वर्ल्ड कप, एशेज, WTC फाइनल और बहुत कुछ... 2027 में क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले; देखें पूरा शेड्यूल 
वर्ल्ड कप, एशेज, WTC फाइनल और बहुत कुछ... 2027 में क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले; देखें शेड्यूल 
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में कब है नीरज चोपड़ा का मैच? 8 साल बाद कर रहे हैं वापसी; नोट कर लीजिए तारीख
कॉमनवेल्थ गेम्स में कब है नीरज चोपड़ा का मैच? 8 साल बाद कर रहे हैं वापसी; नोट कर लीजिए तारीख
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget