एक्सप्लोरर

भारतीय टीम को हार्दिक पांड्या की कमी खल रही है: शिखर धवन

तीसरे और अहम वनडे से ठीक पहले शिखर धवन ने पांड्या को लेकर बात की है.


टीवी शो 'कॉफी विद करण' में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बात कहने वाले हार्दिक पांड्या की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. स्टार बल्लेबाज शिखर धवन का मानना है कि हार्दिक पांड्या के संस्सपेंड होने का असर भारतीय टीम के बैलेंस पर पड़ा है. धवन का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भारतीय टीम को पांड्या की कमी खल रही है.

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे शुक्रवार को खेला जायेगा. पहले दो मैचों में खलील अहमद और मोहम्मद सिराज के नाकाम रहने से टीम में बदलाव लाजमी है. धवन ने दोनों युवा तेज गेंदबाजों का बचाव किया लेकिन कहा कि बैलेंस बनाए रखने के लिये टीम में हरफनमौला का होना जरूरी है.

धवन ने मैच से पहले कहा, 'हार्दिक के होने से जो संतुलन बनता है , वह काफी अहम है.' उन्होंने कहा, 'केदार जाधव के खेलने पर भी उसकी आफ स्पिन के ओवर काफी अहम होंगे . मैं कहूंगा कि वह हमारा गोल्डन आर्म है और हमेशा विकेट लेता है. उसने अक्सर बड़ी साझेदारियां तोड़ी है. टेस्ट और वनडे दोनों में आलराउंडर काफी अहम होता है.'

अहमद और सिराज के बारे में उन्होंने कहा कि वे अनुभव के साथ निखरेंगे. धवन का कहना है, 'उनकी गेंदबाजी को लेकर कोई चिंता नहीं है. वे अभी नये हैं और अनुभव के साथ सीखेंगे. हमें उनका साथ देना है ताकि वे अपनी गलतियों से सबक लेकर परिपक्व बनें.'

धवन ने कहा कि टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब भारतीय टीम वनडे सीरीज भी जीतकर इतिहास रचना चाहती है. उन्होंने कहा, 'सीरीज जीतना काफी जरूरी है . टेस्ट और वनडे दोनों जीतना बड़ी उपलब्धि होगी. हमने पिछले मैच में शानदार टीम प्रदर्शन किया खासकर महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा. हमें खुशी है कि धोनी ने अपनी लय हासिल कर ली है. उनके जैसा बल्लेबाज दूसरे छोर पर बल्लेबाज को आत्मविश्वास देता है.'

विरोधी टीम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'आस्ट्रेलियाई टीम को स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की कमी खल रही है जबकि भारत को भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी के अनुभव का फायदा मिल रहा है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget