एक्सप्लोरर

Babar Azam Record: बाबर आज़म ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा के इस खास रिकॉर्ड की बराबरी की

Babar Azam: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान दूसरा शतक लगाकर रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

Babar Azam T20I Records: पाकिस्तान ने कराची में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 200 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. बाबर ने नाबाद 110 रन की शतकीय पारी खेली. इस शतक के साथ ही बाबर ने टी20 में एक खास रिकॉर्ड बनाया और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली.

टी20 इंटरनेशनल में दो शतक
इंग्लैंड के खिलाफ कराची में 110 रन की शानदार नाबाद शतकीय पारी खेलकर बाबर ने टी20 इंटरनेशन में बतौर कप्तान दो शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले यह कारनामा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्विट्जरलैंड के कप्तान फहीम नाजिर कर चुके हैं. वह इन दोनों के बाद इस क्लब में शामिल होने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इस क्लब में शामिल होने के साथ साथ बाबर टी20 में 8 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं.

फॉर्म में वापस लौटे बाबर
एशिया कप 2022 से पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अपनी फॉर्म को लेकर जूझ रहे थे. उन्हें अपनी फॉर्म को लेकर काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी. यही नहीं अपनी खराब फॉर्म के कारण ही बाबर को आईसीसी टी20 बैटिंग रैकिंग से पहला पायदान भी गंवाना पड़ा था. हालांकि एशिया कप के बाद और टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में बाबर ने फिर से कमाल के फॉर्म में वापसी की है. उन्होंने फॉर्म में लौटते हुए टी20 सीरीज के दूसरे मैच में नाबाद 110 रन की पारी खेली और पाकिस्तान को यह मुकाबला 10 विकटों से जिताया. ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का अपने पुराने फॉर्म में आना पाकिस्तान टीम को काफी राहत देगी.

यह भी पढ़ें:

Nagpur Pitch: जब 127 रन का टारगेट भी हासिल नहीं कर पाई थी टीम इंडिया, दहाई का अंक नहीं छू सके थे सात बल्लेबाज

IND Vs AUS: ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों को मिलनी चाहिए प्लेइंग 11 में जगह, जानिए क्यों हुई ऐसी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget