एक्सप्लोरर

बाबर आजम को मिलेगा पाकिस्तान का प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान, यह अवॉर्ड पाने वाले देश के सबसे युवा क्रिकेटर होंगे

Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम को देश का प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान दिया जाएगा. आजम यह अवॉर्ड पाने वाले देश के सबसे युवा क्रिकेटर होंगे.

Pakistan Cricket: बाबर आजम को कप्तान और बल्लेबाज के रूप में पाकिस्तान क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. साल 2015 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले बाबर आजम ने टीम की बल्लेबाजी का बोझ उठाते हुए एक के बाद एक कई रिकॉर्ड तोड़ने में सफलता हासिल की है. अब 28 वर्षीय इस खिलाड़ी को उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने के लिए सितारा-ए-इम्तियाज पुरस्कार से नवाजा जाएगा. बाबर आजम यह अवॉर्ड पाने वाले देश के सबसे युवा क्रिकेटर होंगे. 

23 मार्च को मिलेगा अवॉर्ड

इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने बाबर आजम को सितारा-ए-इम्तियाज अवॉर्ड देने की घोषणा की थी. अब यह सम्मान दिए जाने की तारीख निश्चित कर दी गई है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम को गुरुवार (23 मार्च) को प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा जाएगा. इसी दिन पाकिस्तान दिवस भी होता है. इस समारोह में शामिल होने और अवॉर्ड प्राप्त करने के लिए बाबर आजम क्रिकेट से ब्रेक लेंगे. बाबर से पहले यह पुरस्कार पाने वाले सरफराज अहमद सबसे कम उम्र के क्रिकेटर थे. 

8 क्रिकेटरों को मिला चुका है अवॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 8 खिलाड़ियों को सितारा-ए-इम्तियाज प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान मिल चुका है. यह अवॉर्ड पाने वाले पाकिस्तान के क्रिकेटर इस प्रकार हैं. जावेद मियांदाद 1992, इंजमाम उल हक 2005, मोहम्मद युसुफ साल 2011, सईद अजमल साल 2015 के अलावा युनुस खान, शाहिद अफरीदी, मिस्बाह उल हक और सरफराज अहमद को सितारा-ए-इम्तियाज के अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है. 

शादाब करेंगे कप्तानी

सितारा-ए-इम्तियाज अवॉर्ड हासिल करने के लिए बाबर आजम को क्रिकेट से ब्रेक लेंगे. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज में शादाब खान टीम की कप्तानी करेंगे. दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज का आगाज 24 मार्च से होगा. इस टी20 सीरीज के सभी मुकाबले शारजाह में खेले जाएंगे. 

यह भी पढ़ें:

एडेन मार्करम के कैप्टन बनने के बाद डेविड मिलर का सनसनीखेज खुलासा, बोले- 'मैं खुद बनना चाहता था टी20 का...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL 2026: पुरानी दिल्ली 6 ने वेस्ट दिल्ली लायंस को रौंदा, पढ़िए मैच की बड़ी बातें
DPL 2026: पुरानी दिल्ली 6 ने वेस्ट दिल्ली लायंस को रौंदा, पढ़िए मैच की बड़ी बातें
'एमएस धोनी ने दुख दिया लेकिन...,' कुलसेकरा ने ये क्या कह दिया
'एमएस धोनी ने दुख दिया लेकिन...,' कुलसेकरा ने ये क्या कह दिया
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की गजब वापसी, अब्दुल्लाह का शतक; बाबर भी चमके
दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की गजब वापसी, अब्दुल्लाह का शतक; बाबर भी चमके

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget