एक्सप्लोरर

AFG vs PAK: बाबर आजम ने तोड़ा कोहली-धवन का रिकॉर्ड, इस मामले में टॉप पर किया कब्जा

Babar Azam Record: बाबर आजम ने अफगानिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाया. उन्होंने इस पारी के दम पर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Babar Azam Record: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 1 विकेट से हरा दिया. अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 300 रन बनाए. इसके जवाब में पाकिस्तान ने 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. बाबर आजम ने कप्तानी पारी खेली. उन्होंने 53 रन बनाए. बाबर ने इस पारी की बदौलत एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया.

दरअसल बाबर 100 वनडे पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं. उन्होंने ऐसा करके विवियन रिचर्ड्स जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा है. बाबर ने 100 वनडे पारियों के बाद 5142 रन बनाए हैं. इस मामले में हाशिम अमला दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 4946 रन बनाए हैं. रिचर्ड्स 4606 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. 

विराट कोहली काफी पीछे हैं. वे 9वें नंबर पर हैं. कोहली ने 4230 रन बनाए हैं. जबकि शिखर धवन 4343 रन बनाए हैं. धवन छठे नंबर पर हैं. जो रूट पांचवें नंबर पर हैं. रूट ने 4428 रन बनाए हैं. शाई होप 4436 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं.

दूसरे वनडे में पहले बैटिंग करने उतरी अफगान टीम के लिए गुरबाज ने 151 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 151 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्के लगाए. इब्राहिम जादरान ने 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए. इसके जवाब में पाकिस्तान ने 49.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. पाकिस्तान के लिए इमाम-उल-हक ने 91 रन बनाए. बाबर ने 66 गेंदों में 53 रन बनाए. उनकी पारी में 6 चौके शामिल रहे. शादाब खान ने 35 गेंदों में 48 रन बनाए. नसीम शाह ने नाबाद 10 रन बनाए. उन्होंने 2 चौके लगाए.

गौरतलब है कि तीन वनडे मैचों की सीरीज में पाकिस्तान ने 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है. पाकिस्तान ने पहला मैच 142 रनों से जीता था. उसने दूसरे मुकाबले में 1 विकेट से जीत दर्ज की. अब तीसरा मैच 26 अगस्त को खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलम्बो में आयोजित होगा.

यह भी पढ़ें : PAK vs AFG: अफगानिस्तान पर भारी पड़ी नसीम शाह की पारी, आखिरी ओवर में 2 चौके जड़ दिलाई रोमांचक जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget