एक्सप्लोरर

PAK vs AFG: अफगानिस्तान पर भारी पड़े पाकिस्तान के नसीम शाह, आखिरी ओवर में 2 चौके जड़कर दिलाई रोमांचक जीत

Pakistan Team: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में नसीम शाह ने बल्ले से कमाल दिखाते हुए नाबाद 10 रनों की पारी खेलने के साथ टीम को 1 विकेट से रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की.

Pakistan Beat Afghanistan By 1 Wicket In 2nd ODI: पाकिस्तान की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले को रोमांचक तरीके से 1 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. दूसरे वनडे में पाक टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने एकबार फिर से यह बता दिया कि उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करना काफी पसंद है. नसीम ने आखिरी ओवर में जब टीम को जीत के लिए 11 रनों की दरकार थी तो उस समय 2 चौके लगाकर 1 बॉल पहले पाकिस्तान टीम को एक रोमांचक जीत दिला दी.

वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान टीम को जीत के लिए 301 रनों का लक्ष्य मिला था. पाक टीम ने 49 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 290 रन बना लिए थे. आखिरी ओवर की शुरुआत होने के साथ शादाब खान को अफगान गेंदबाज फजहलक फारुकी ने मांकड़िंग आउट कर दिया. शादाब उस समय तक 35 गेंदों में 48 रन बना चुके थे.

यहां से नसीम शाह ने बल्ले से कमाल दिखाते हुए पहली गेंद पर चौका जड़ दिया. इसके बाद दूसरे गेंद डॉट रही. तीसरी गेंद पर 1 रन आने से हारिस रउफ स्ट्राइक पर आ गए. चौथी गेंद पर हारिस ने 3 रन बनाने के साथ नसीम को फिर से स्ट्राइक पर ला दिया. अब ओवर की पांचवीं गेंद पर नसीम के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन पर बाउंड्री लाइन के पार चली गई और पाकिस्तान टीम ने मैच को 1 गेंद पहले 1 विकेट से अपने नाम कर लिया.

पाकिस्तान टीम की तरफ से इस मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए इमाम उल हक ने 91 और कप्तान बाबर आजम ने भी 53 रनों की अहम पारियां खेली थी. वहीं अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में फारुकी ने 3 जबकि मोहम्मद नबी ने 2 विकेट हासिल किए.

अफगानिस्तान की तरफ से गुरबाज के बल्ले से दिखी शानदार शतकीय पारी

इस मुकाबले में अफगानिस्तान टीम की पारी को लेकर बात की जाए तो उसमें रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की ओपनिंग जोड़ी ने काफी अहम भूमिका अदा की. दोनों के बीच में पहले विकेट के लिए 227 रनों की बड़ी साझेदारी देखने को मिली. गुरबाज ने अपने वनडे करियर का पांचवां शतक लगाने के साथ इस मैच में 151 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं जादरान ने भी 80 रन बनाए. अफगानिस्तान की टीम 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 300 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही.

 

यह भी पढ़ें...

Asia Cup 2023: एशिया कप से पहले बढ़ी भारत की चिंता, इन गेंदबाजों के सामने बुरी तरह नाकाम साबित हो रहे हैं विराट कोहली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनियाभर में मशहूर इस क्रिकेटर ने पत्नी को गोलियों से भूना, अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
दुनियाभर में मशहूर इस क्रिकेटर ने पत्नी को गोलियों से भूना, अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: वैभव सूर्यवंशी ने फैंस से फोटो खिंचवाने के मांगे 100 रुपये! वायरल वीडियो का सच आया सामने
वैभव सूर्यवंशी ने फैंस से फोटो खिंचवाने के मांगे 100 रुपये! वायरल वीडियो का सच आया सामने
Cricketers Love Story: भारत में मैच जीतने आए ये 5 विदेशी खिलाड़ी दिल हार बैठे, एक पाकिस्तानी भी शामिल, जानिए शादी की दिलचस्प कहानी
भारत में मैच जीतने आए ये 5 विदेशी खिलाड़ी दिल हार बैठे, एक पाकिस्तानी भी शामिल, जानिए शादी की दिलचस्प कहानी
तेज गेंदबाज़ के हाथ लगने से गिरी अंपायर की
तेज गेंदबाज़ के हाथ लगने से गिरी अंपायर की "विग", बीच मैच में हंस-हंस कर लोट-पोट हुए खिलाड़ी से दर्शक तक सभी

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक से M नागराज तो मध्य प्रदेश में BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार? राज्यसभा का नया गेमप्लान डिकोड
कर्नाटक से M नागराज तो मध्य प्रदेश में BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार? राज्यसभा का नया गेमप्लान डिकोड
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब आवास छोड़ेंगे आवास
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब आवास छोड़ेंगे आवास
अब सीधे हिंद महासागर में होगी अमेरिका की एंट्री! ट्रंप खरीदेंगे भारत के करीब ये आइलैंड, जानें उनके मन में क्या पक रहा?
अब सीधे हिंद महासागर में होगी अमेरिका की एंट्री! ट्रंप खरीदेंगे भारत के करीब ये आइलैंड, जानें उनके मन में क्या पक रहा?
दुनियाभर में मशहूर इस क्रिकेटर ने पत्नी को गोलियों से भूना, अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
दुनियाभर में मशहूर इस क्रिकेटर ने पत्नी को गोलियों से भूना, अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
न्यूज एंकर ने पूछा ऐसा सवाल कि भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप, इंटरव्यू बीच में छोड़ा, बोले - 'आप बेईमान हैं या फिर मूर्ख....'
न्यूज एंकर ने पूछा ऐसा सवाल कि भड़क गए ट्रंप, इंटरव्यू बीच में छोड़ा, बोले - आप बेईमान हैं या फिर...
क्या सुबह और शाम इंसानों की लंबाई में होता है अंतर? जानें इसके पीछे का चौंकाने वाला विज्ञान
क्या सुबह और शाम इंसानों की लंबाई में होता है अंतर? जानें इसके पीछे का चौंकाने वाला विज्ञान
क्या USB स्पीकर सुरक्षित है? बिना किसी क्लिक PC में घुस सकता है वायरस! रिसर्च में मिला खतरा
क्या USB स्पीकर सुरक्षित है? बिना किसी क्लिक PC में घुस सकता है वायरस! रिसर्च में मिला खतरा
Embed widget