एक्सप्लोरर

Rohit Sharma: सबसे बड़े 'भुलक्कड़' रोहित शर्मा, बाबर आजम ने लाखों का नुकसान होने से बचाया

Rohit Sharma: रोहित शर्मा अक्सर अपनी पर्सनल चीजें भूल जाते हैं. एक बार वो यह तक भूल गए थे कि टॉस जीतने पर मैच में उन्हें बैटिंग करनी है या बॉलिंग.

Rohit Sharma Babar Azam: भारत और पाकिस्तान के बीच चाहे पिछले करीब डेढ़ दशक से कोई द्विपक्षीय सीरीज ना खेली गई हो लेकिन दोनों देशों के प्लेयर्स समय-समय पर दोस्ताना अंदाज में मस्ती करते दिख ही जाते हैं. अब पाकिस्तानी खिलाड़ी इमाम उल हक ने एक ऐसी घटना का खुलासा किया है, जब बाबर आजम ने रोहित शर्मा का आईफोन खोने से बचाया था. भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा का यह राज किसी से छुपा नहीं है कि वो अक्सर अपनी पर्सनल चीजें होटल और एयरपोर्ट जैसी जगहों पर भूल जाते हैं.

याद दिला दें कि 2023 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में हुआ था. उसी टूर्नामेंट का जिक्र करते हुए इमाम उल हक ने बताया कि वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले कप्तानों की मीटिंग करवाई गई थी. उन्होंने कहा, "बाबर आजम ने मुझे यह घटना बताई. वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले कप्तानों की मीटिंग हुई थी. रोहित शर्मा ने नया आईफोन और एयरपॉड खरीदा था. बाबर ने मुझे बताया कि वो रोहित के साथ बात कर रहे थे, लेकिन जाते वक्त प्लेन में आईफोन भूल गए थे. वो हर 2 मिनट में अपने एयरपॉड खो रहे थे."

रोहित भाई अपना...

इमाम उल हक ने अपनी कहानी आगे बढ़ाते हुए कहा, "बाबर आजम अनुसार रोहित शर्मा खुद को कोस रहे थे कि वो हर जगह अपनी चीजें भूल जाते हैं. बाबर ने उनसे कहा, 'रोहित भाई अपना फोन रखें.' रोहित को यहां तक कि अपने मैनेजर को कॉल करना पड़ा कि वो अपने एयरपॉड्स भूल गए हैं. वो अक्सर अपनी चीजें भूल जाते हैं." बता दें कि भारत में आईफोन जब लॉन्च होता है तो उसकी कीमत लाखों में होती है.

पिछले दिनों भारत और पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर आमने-सामने थे. आखिरकार लंबी बहस और कई बैठकों के बाद दोनों देशों में सहमति बन गई है कि आगामी ICC इवेंट्स में भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के खिलाफ होने वाले मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेंगे.

यह भी पढ़ें:

Watch: भारत को मिल गई 'लेडी जहीर खान', सचिन तेंदुलकर के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget