एक्सप्लोरर

Babar Azam: बाबर आजम को बैट पर स्टिकर लगाने के मिलेंगे करोड़ों, अर्धशतक और शतक पर बोनस; नई डील से चमकी किस्मत

Babar Azam Bat: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम को नई स्पॉन्सरशिप डील के तहत बहुत मोटी रकम मिलने वाली है. नए बैट से उनकी तकदीर भी बदली हुई नजर आई है.

Babar Azam New Bat Sponsorship Deal Price: बाबर आजम ने कुछ समय पहले ही पाकिस्तान की स्पोर्ट्स मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी 'CA Sports' के साथ डील साइन की थी. इसी कंपनी का बैट इस्तेमाल करते हुए बाबर ने अच्छी फॉर्म भी प्राप्त की है. सूत्रों की मानें तो यह कंपनी पूर्व पाक कप्तान को बहुत मोटी रकम अदा कर रही है. इस डील के तहत उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये मिलेंगे और साथ ही प्रदर्शन के आधार पर उन्हें बोनस भी दिया जाएगा.

एक समय था जब बाबर शतक तो दूर फिफ्टी लगाने के लिए भी संघर्ष कर रहे थे. अब चाहे पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के हाथों टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार मिली हो, लेकिन बाबर ने नए बैट से खेलते हुए टेस्ट सीरीज की चार पारियों में 48 से अधिक के औसत से 193 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतकीय पारी खेली थीं. इसके अलावा अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने 3 मैचों में 49 से अधिक के औसत से 148 रन बनाए. वनडे सीरीज में भी उन्होंने 2 अर्धशतकीय पारी खेली थीं.

बाबर आजम इससे पहले इंग्लैंड की 'ग्रे निकल्स' कंपनी के बैट से खेलते थे, लेकिन अब पाकिस्तानी कंपनी 'सीए स्पोर्ट्स' उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये अदा कर रही है. इस डील का नतीजा यह निकला है कि बाबर के सिग्नेचर वाले बैट का स्टॉक चंद मिनटों में समाप्त हो गया. सूत्रों अनुसार बाबर को फिफ्टी और शतक लगाने के लिए अलग से बोनस दिया जाएगा. बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली और जो रूट के पास भी ऐसी ही डील है. यह पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी डील है.

विराट कोहली की बात करें तो उन्हें भारतीय टायर मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी 'एमआरएफ' स्पॉन्सर करती है. यह कंपनी उन्हें सालाना 12.5 करोड़ रुपये की राशि अदा करती है. जी न्यूज के मुताबिक इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान जो रूट को 'न्यू बैलेंस' नाम की कंपनी स्पॉन्सर करती है, जो उन्हें सालाना 1.8 करोड़ रुपये देती है. अब स्पॉन्सरशिप के माध्यम से मोटी कमाई करने वाले खिलाड़ियों की इस सूची में बाबर आजम का नाम भी जुड़ गया है.

यह भी पढ़ें:

Afghanistan Team Mentor: अफगानिस्तान ने चली बड़ी चाल, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तानी दिग्गज को बनाया मेंटॉर

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget