एक्सप्लोरर

दिल्ली का कप्तान हुआ लगभग तय, IPL 2025 में केएल राहुल को नहीं मिलेगी कमान?

Delhi Capitals Captain IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड में केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस जैसे सीनियर खिलाड़ी मौजूद हैं.

Axar Patel Delhi Capitals Captain IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पूर्व लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल को रिलीज कर दिया था. जब मेगा नीलामी आई तो ऐसी कई टीम थीं जिन्हें एक विकेटकीपर के साथ-साथ ऐसा खिलाड़ी भी चाहिए था जो कप्तानी भी संभाल सकता हो. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उनपर बोली लगाई, लेकिन अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 14 करोड़ रुपये में खरीदा था. कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल कप्तान बन सकते हैं, लेकिन अब एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अक्षर पटेल को दिल्ली की कप्तानी सौंपी जा सकती है.

न्यूज एजेंसी ANI अनुसार IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल के हाथों में सौंपी जा सकती है. बताते चलें कि दिल्ली की टीम ने केएल राहुल और फाफ डु प्लेसिस जैसे सीनियर खिलाड़ियों को खरीदा था. ये दोनों पहले भी दिल्ली टीम के लिए खेल चुके हैं, फिर भी फ्रैंचाइजी अक्षर पटेल पर भरोसा जता सकती है जो साल 2019 से ही DC के लिए खेल रहे हैं.

दिल्ली टीम के मालिक भी दे चुके हैं हिंट

कुछ समय पूर्व दिल्ली कैपिटल्स फ्रैंचाइजी के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने बड़ा हिंट देकर बताया था कि IPL 2025 में अक्षर पटेल दिल्ली के कप्तान हो सकते हैं. उनका कहना था कि पिछले सीजन भी अक्षर दिल्ली टीम के उपकप्तान थे, वहीं अब उन्हें कप्तानी का भार सौंपा जाना पूरी तरह संभव है. मगर साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सीजन की शुरुआत से कई महीनों पहले कप्तान के बारे में कुछ साफ नहीं कहा जा सकता.

इन दिनों अक्षर पटेल का नाम इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया था. भारत-इंग्लैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 जनवरी से शुरू होगी.

यह भी पढ़ें:

Virat Kohli: मैदान एक, लेकिन अलग-अलग टीम के लिए खेलेंगे कोहली और जडेजा? रणजी ट्रॉफी में हो सकती है टक्कर

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget