एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं मिचेल मार्श

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श का पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है. मार्श दीवार पर मुक्का मारने के कारण उनके दायें हाथ में चोट लग गयी है. उनकी इस हरकत को ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने ‘बेवकूफाना’ करार दिया.

वेस्ट ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मार्श ने रविवार को तस्मानिया के खिलाफ शैफील्ड शील्ड मैच में 53 रन पर आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में दीवार पर अपना गुस्सा निकाला. इससे उनके हाथ पर चोट लग गयी. स्कैन से पता चला है कि हाथ में फ्रैक्चर हो गया है.

मार्श ने इसके बाद अपनी हरकत के लिये माफी मांगी और कहा कि उन्हें छह सप्ताह तक खेल से बाहर रहना पड़ सकता है. इसका मतलब है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ 21 नवंबर से ब्रिस्बेन में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे.

मार्श ने कहा, ‘‘मेरी बीच की उंगली पर चोट लगी है, कलाई के ठीक नीचे फ्रैक्चर हुआ है. ’’

क्या उन्होंने इस संबंध में लैंगर से बात की? इस सवाल पर मार्श ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे कहा कि तुम असल में बेवकूफ हो. ’’

मार्श ने कहा, ‘‘यह मेरे लिये अच्छा सबक है. उम्मीद है इससे दूसरे लोग भी सबक लेंगे. आखिर में यह क्रिकेट का खेल है. कुछ अवसरों पर आप चूक जाते हो तो कभी आउट हो जाते हो. इसके लिये आप दीवार पर गुस्सा नहीं उतार सकते. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
WTC फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
EXCLUSIVE: 'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा
'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget