एक्सप्लोरर

Mitchell Starc: वनडे क्रिकेट में दो गेंद के इस्तेमाल पर मिचेल स्टार्क ने उठाए सवाल, सचिन 5 साल पहले उठा चुके मुद्दा

Two Balls In ODI Cricket: मिचेल स्टार्क ने वनडे की एक पारी में 2 गेंदों के इस्तेमाल पर सवाल खड़े किए हैं. इससे पहले दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने 5 साल पहले ये मुद्दा उठाया था.

Mitchell Starc On Two Balls In ODI Cricket: वनडे क्रिकेट में लंबे वक़्त से दो गेंदों का इस्तेमाल किया जा रहा है. यानी एक पारी में दोनों एंड से अलग-अलग नई गेंदों का इस्तेमाला किया जाता है. इस नियम की शुरुआत अक्टूबर, 2011 से हुई थी. वहीं एकदिवसीय मुकाबले की पारी में दो गेंद के इस्तेमाल पर आज से करीब पांच साल पहले 2018 में सचिन तेंदुलकर ने भी बात की थी. अब ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने दो नई गेंदों पर सवाल खड़े किए हैं. 

क्रिकबज के मुताबिक मिचेल स्टार्क ने कहा, “मुझे लगता है कि दो नहीं बल्कि सिर्फ एक गेंद होनी चाहिए. गेंद ज़्यादा लंबे वक़्त तक हार्ड रहती है. जैसा कि यहां हमने देखा है कि ग्राउंड छोटे हैं और विकेट फ्लैट हैं. अगर वर्ल्ड क्रिकेट के विकेट में सबसे ज़्यादा किसा चीज़ को पसंद किया गया है और मुझे लगता है कि अगर आप उस पुराने फुटेज को देखें तो वो एक गेंद से बॉलिंग करते थे, तो उसमें रिवर्स स्विंग बहुत ज़्यादा दिखाई देती है.”

हालांकि हैरानी की बात ये है कि स्टार्क ने अपने करियर में सिर्फ दो ही ऐसे वनडे मुकाबले खेले हैं जब पारी में एक गेंद का इस्तेमाल किया जाता था. स्टार्क ने वनडे डेब्यू अक्टूबर, 2010 में किया था. उन्होंने अब तक 119 वनडे खेल लिए हैं, जिसमें 117 एकदिवसीय मुकाबले उन्होंने दो नई गेंदों के साथ खेले हैं. 

स्टार्क ने आगे कहा, “भले इसमें बदलाव हो या न हो या शायद जब मैं सन्यास ले लूं, तब हो. लेकिन हां, रिवर्स स्विंग तलाशने में ज़्यादा वक़्त लगता है. ऐसा नहीं है कि रिवर्स स्विंग पूरी तरह खत्म हो गई है. कुछ मैदान हैं जो रिवर्स स्विंग में मदद करते हैं. मुझे लगता है कि पारी की शुरुआत में दो गेंदों की वजह से गेंद स्विंग नहीं होती है. शुरुआत में स्विंग होती है और जब तक परिस्थिति अनुकूल न हो. बहुत ज़्यादा देर के लिए स्विंग नहीं होती है. अगर कुछ भी हो तो वो आखीर में बल्लेबाज़ों के लिए अच्छा रहता है.”

स्टार्क ने आगे कहा, “इसलिए एक गेंद के साथ रिवर्स का चांस होता है. हमने टूर्नामेंट के दौरान कई मैदानों पर ओस देखी, जो रिवर्स स्विंग को मुश्किल करती है. लेकिन मेरे विचार में, वनडे क्रिकेट में एक गेंद होनी चाहिए.”

यहां देखिए सचिन तेंदुलकर का पुराना ट्वीट...

 

ये भी पढ़ें...

IND vs NZ: ICC ने भारत के सेमीफाइनल मैच के लिए किया अंपायर्स का एलान, मुंबई में न्यूजीलैंड से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन सिंह ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget