एक्सप्लोरर

IPL में हिस्सा लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आखिरकार अपने देश पहुंचे

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को कोविड 19 के कड़े नियमों की वजह से आईपीएल स्थगित होने के दो हफ्ते बाद जाकर अपने देश में एंट्री मिली है. पिछले कुछ दिनों से आईपीएल में हिस्सा लेने वाले सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मालदीव में थे.

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में हिस्सा लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को आखिरकार बड़ी राहत मिली है. पैट कमिंस और स्टीव स्मिथ समेत आईपीएल में हिस्सा लेने वाले सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मालदीव में कुछ दिन गुजारने के बाद ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में पहुंचे हैं. 

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने भारत में कोरोना वायरस से बिगड़ते हालात को देखते हुए यात्रा पर बेहद ही कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे. इसी वजह से आईपीएल के सस्पेंड होने के दो हफ्ते बाद जाकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपने देश में पहुंच पाए हैं. आस्ट्रेलियाई दल में खिलाड़ियों, अधिकारियों और कमेंटेटरों सहित कुल 38 सदस्य शामिल थे जो 10 दिन मालदीव में बिताने के बाद आज सुबह सिडनी हवाई अड्डे पर पहुंचे.

आईपीएल के 14वें सीजन को कई खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पांच मई को स्थगित कर दिया गया था. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने साफ कर दिया था कि वह अपने खिलाड़ियों के लिए भी यात्रा पर लगे प्रतिबंध को नहीं हटाएगा.

माइक हसी भी पहुंचे सिडनी

आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए हालांकि आने वाले दो हफ्ते भी आसान नहीं रहने वाले हैं. इन सभी खिलाड़ियों को सिडनी में दो सप्ताह के क्वारंटीन रहना होगा.

सामने आई जानकारी के मुताबिक एयर सेशेल्स की उड़ान से सिडनी पहुंचने वालों में स्मिथ, कमिन्स, बल्लेबाज डेविड वार्नर, दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग आदि शामिल थे. चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हस्सी भी शुक्रवार को कोविड-19 की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद रविवार को दोहा के रास्ते सिडनी पहुंच गये थे.

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दोबारा शुरू होने की स्थिति में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का टूर्नामेंट में हिस्सा लेना तय नहीं है. अगर उस वक्त ऑस्ट्रेलियाई टीम को कोई इंटरनेशनल सीरीज खेलनी होगी तो कई बड़े खिलाड़ी आईपीएल से दूरी बना सकते हैं.

विराट कोहली को लेकर भिड़े सलमान बट और माइकल वान, फिक्सिंग का मामला भी उछला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: लंच तक ढह गई श्रीलंका की आधी टीम, भारतीय गेंदबाजों ने बिखेर जलवा
LIVE: लंच तक ढह गई श्रीलंका की आधी टीम, भारतीय गेंदबाजों ने बिखेर जलवा
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget