एक्सप्लोरर

ग्लेन मैक्सवेल का ODI क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान, बताया किस मैच के बाद से थे परेशान

Glenn Maxwell Retirement From ODI: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर प्लेयर ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है. उन्होएँ अपने वनडे करियर में 149 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले.

Glenn maxwell retirement: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर प्लेयर ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है. 2023 वर्ल्ड कप के हीरो मैक्सवेल ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 149 वनडे मैच खेले, जिसमें 3390 रन बनाए. इस फॉर्मेट में उन्होंने 4 शतक और 23 अर्धशतक लगाए हैं. रिटायरमेंट की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ये फैसला 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर लिया गया है.

ग्लेन मैक्सवेल ने फ़ाइनल वर्ड पॉडकास्ट में कहा, "मैंने शायद चैंपियंस ट्रॉफी के शुरूआती कुछ मैचों के बाद वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का मन बना लिया था. मुझे लगा कि मैंने खुद को उन मैचों के लिए फिट और तैयार होने का एक अच्छा मौक़ा दिया है. लाहौर में खेला गया पहला मैच हमने एक हार्ड आउटफ़ील्ड पर खेला था और उस मैच के बाद से मैं काफ़ी परेशान था."

ग्लेन मैक्सवेल ने इस पॉडकास्ट में अपनी उस पारी को याद किया, जो उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी. उन्होंने कहा, "अफगानिस्तान के खिलाफ उस मैच में आउटफील्ड गीला था, जहां हमने 50 ओवरों तक फील्डिंग की. वहां फिसलन थी, और पिछले मैच के बाद मैं ठीक से तैयार नहीं था. मुझे एहसास होने लगा था कि अगर वनडे क्रिकेट में मेरे लिए सही परिस्थितियां नहीं हैं, तो शायद मेरा शरीर इससे निपटने के लिए संघर्ष करेगा. वहां टिके रहना ही मुश्किल काम था. मुझे लगा कि मैं अपनी टीम को निराश कर रहा हूं क्योंकि मेरा शरीर परिस्थितियों के अनुसार जिस तरह से प्रतिक्रिया कर रहा था, उससे मैं भी खुश नहीं था."

2027 वर्ल्ड कप ध्यान में रखकर लिया फैसला

मैक्सवेल को लगता है कि वह 2027 वर्ल्ड कप को देखते हुए उनके स्थान पर दूसरा विकल्प ढूंढना होगा और उस पर काम करना होगा. इसको लेकर उन्होंने चेयरमैन जॉर्ज बेली से बात की. उन्होंने बताया, "हमने 2027 वर्ल्ड कप के बारे में बात की. मैंने उन्हें बताया कि मुझे नहीं लगता कि मैं 2027 वर्ल्ड कप खेल पाऊंगा. मुझे ऐसा लगता है कि अब समय आ गया है मेरे स्थान पर अन्य विकल्पों को तराशा जाए. उनके साथ काम किया जाए, जो 2027 वर्ल्ड कप के लिए उनके स्थान पर खेल सकते हैं."

मैक्सवेल ने कहा कि वो अपने निजी स्वार्थ के लिए कुछ और सीरीज नहीं खेलना चाहते थे. मैक्सवेल IPL 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे, लेकिन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन भी अच्छा नहीं था, उन्होंने 6 पारियों में कुल 48 ही रन बनाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
Embed widget