एक्सप्लोरर

Pat Cummins: 6 दिन पहले रिटायर हुए खिलाड़ी की संभावित वापसी पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का तंज

Pat Cummins: ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने 6 दिन पहले रिटायरमेंट की घोषणा करने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी नील वैग्नर की संभावित वापसी पर तंज कसा है.

Pat Cummins: ऑस्ट्रेलिया इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है और दोनों टीमों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 8 मार्च से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. इस मैच के शुरू होने से पहले ही कीवी टीम संकट में दिखाई दे रही है क्योंकि तेज गेंदबाज विल ओ राउरके को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है. राउरके को पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था. ऐसे में न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने हाल ही में कहा था कि वो नील वैग्नर की वापसी के विकल्प को खुला रख रहे हैं. नील वैग्नर वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जगह ना मिलने पर पिछले हफ्ते रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था.

पैट कमिंस ने कसा विपक्षी टीम पर तंज

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का कहना है कि अगर न्यूजीलैंड की टीम में नील वैग्नर वापस आते हैं तो उनकी टीम इस नई चुनौती के लिए तैयार रहेगी. कमिंस ने वैग्नर पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि वो क्रिकेट के इतिहास में रिटायर होने के बाद सबसे जल्दी वापसी करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. कप्तान कमिंस ने इस बीच नाथन ल्योन और कैमरन ग्रीन की जमकर तारीफ की है, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

नील वैग्नर की बात करें तो उन्होंने अभी तक अपने टेस्ट करियर में 64 मैच खेलते हुए कुल 260 विकेट चटकाए हैं. उनकी लगातार एक ही टप्पे पर गेंदबाजी करने की काबिलियत उन्हें विशेष रूप से टेस्ट क्रिकेट में एक खास गेंदबाज बनती है. अगर उनकी वापसी हुई तो देखना दिलचस्प होगा कि वो न्यूजीलैंड को सीरीज में बराबरी करने में मदद कर पाते हैं या नहीं. न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने हाल ही में बताया था कि राउरके को पूरी तरह स्वस्थ होने में करीब 3 से 4 सप्ताह का समय लग सकता है. राउरके एक युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक सिर्फ 2 टेस्ट मैच खेले हैं, इसलिए उम्मीद होगी कि वो जल्द से जल्द ठीक होकर वापसी करें. ऐसा करके ही वो अपने करियर को दोबारा पटरी पर ला सकते हैं.

यह भी पढ़ें: IPL: आईपीएल में जड़ा गया था 30 गेंद में शतक, छक्कों की हुई थी जमकर बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget