एक्सप्लोरर

AUS vs NED: ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप इतिहास की दर्ज की सबसे बड़ी जीत, नीदरलैंड्स को दिल्ली में 309 रनों से हराया

World Cup 2023 NED vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को दिल्ली में खेले गए मुकाबले में 309 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में मैक्सवेल ने शतक लगाया.

World Cup 2023 NED vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप 2023 के 24वें मुकाबले में नीदरलैंड्स को 309 रनों से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की. नीदरलैंड्स की टीम शुरुआती कुछ ओवरों के बाद से ही मुकाबले से बाहर लगने लगी थी. ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने रिकॉर्ड तोड़ शतक लगाकर नीदरलैंड्स का काम बेहद मुश्किल कर दिया. इससे पहले डेविड वॉर्नर ने शतक लगाया. स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. टीम के लिए बॉलिंग में एडम जाम्पा और मिचेल मार्श ने कमाल दिखाया. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाज भी हावी रहे. जाम्पा ने 4 विकेट और मार्श ने 2 विकेट लिए.

ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत -

ऑस्ट्रेलिया ने दिल्ली में खेले गए मैच में नीदरलैंड्स को बुरी तरह हराया. उसने वनडे विश्व कप इतिहास की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 309 रनों से हराया. टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 399 रन बनाए थे. इसके जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 90 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई.

कहर बनकर टूटे ग्लेन मैक्सवेल -

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैक्सवेल की पारी नीदरलैंड्स के गेंदबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रही. मैक्सवेल ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 106 रन बनाए. उन्होंने 9 चौके और 8 छक्के लगाए. मैक्सवेल ने दिल्ली में तूफानी बैटिंग करते हुए विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया. उन्होंने 40 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था. 

डेविड वॉर्नर के साथ स्मिथ ने भी खेली अहम पारी -

ऑस्ट्रेलिया के लिए वॉर्नर ने भी शतक लगाया. उन्होंने बतौर ओपनर 93 गेंदों का सामना करते हुए 104 रन बनाए. वॉर्नर की इस पारी में 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. स्टीव स्मिथ ने 71 रनों की अहम पारी खेली. उन्होंने 68 गेंदों में 9 चौके और एक छक्का लगाया. लाबुशेन ने 47 गेंदों में 62 रन बनाए. पैट कमिंस 12 रन बनाकर नाबाद रहे. मिचेल मार्श 9 रन बनाकर आउट हुए.

पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने 90 रनों पर ढेर हुई नीदरलैंड्स की टीम -

नीदरलैंड्स को ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए 400 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में पूरी टीम 21 ओवरों में 90 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. ओपनर विक्रमजीत सिंह 25 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए. कॉलिन एकरमैन 11 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए. एंगलब्रेट 21 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए. बास डी लीडे महज 4 रन बनाकर आउट हुए. तेजा निदामानुरु 18 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए. लोगन वान बीक खाता तक नहीं खोल सके. वान डेर मेर्वे भी जीरो पर आउट हुए. आर्यन दत्त 1 रन बनाकर आउट हुए. 

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का कहर -

कंगारू टीम के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाज भी नीदरलैंड्स पर हावी रहे. स्पिनर एडम जाम्पा ने 3 ओवरों में महज 8 रन देकर 4 विकेट लिए. मिचेल मार्श ने 4 ओवरों में 19 रन देकर 2 विकेट लिए. पैट कमिंस ने 4 ओवरों में 14 रन देकर एक विकेट लिया. जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क ने भी एक-एक विकेट लिया. 

यह भी पढ़ें : Glenn Maxwell Century: मैक्सवेल ने बेटे लोगन को डेडिकेट की सेंचुरी, RCB ने सोशल मीडिया पर शेयर की दिलचस्प पोस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget