एक्सप्लोरर

Australia vs Sri Lanka 2nd Test: क्लीन स्वीप की ओर बढ़ा ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका को दूसरी पारी में दिया विशाल लक्ष्य

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने मेहमान टीम को विशाल लक्ष्य दिया है.

मिचेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी और उस्मान ख्वाजा के नाबाद शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने दूसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन 516 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है.

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 17 रन बनाये हैं. इससे पहले श्रीलंका अपनी पहली पारी में 215 रन ही बना पाया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उसे फालोआन नहीं दिया.

ऑस्ट्रेलिया ने ख्वाजा (नाबाद 101) और ट्रेविस हेड (नाबाद 59) के बीच चौथे विकेट के लिये 159 रन की अटूट साझेदारी की मदद से दूसरी पारी तीन विकेट पर 196 रन बनाकर घोषित की और श्रीलंका को दो दिन में विशाल लक्ष्य हासिल करने की चुनौती दी.

दिमुथ करुणारत्ने (नाबाद आठ) और लाहिरू तिरिमाने (नाबाद आठ) तीसरे दिन 30 मिनट तक क्रीज पर टिके रहने में सफल रहे. खराब रोशनी के कारण दिन का खेल पहले समाप्त कर दिया गया.

ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में पहला टेस्ट मैच पारी और 40 रन से जीता था और इस तरह से उसने सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये.

श्रीलंका ने सुबह अपनी पहली पारी तीन विकेट पर 123 रन से आगे बढ़ायी लेकिन बल्लेबाजी के लिये अनुकूल लग रही पिच पर उसने सुबह चार विकेट गंवा दिये जबकि इस बीच बाउंसर से चोटिल होने के कारण कुसाल परेरा को क्रीज छोड़नी पड़ी.

स्टार्क ने 54 रन देकर पांच विकेट लिये और श्रीलंका की पूरी टीम लंच के बाद आउट हो गयी. इस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने 319 रन की बढ़त हासिल की. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 534 रन बनाकर घोषित की थी.

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. मार्कस हैरिस (14) फिर से नाकाम रहे जबकि पहली पारी में शतक जड़ने वाले जो बर्न्स केवल नौ रन बना पाये. मार्नस लाबुशेन भी चार रन बनाकर कुसान रजिता (64 रन देकर दो) के दूसरे शिकार बने. इससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट 37 रन हो गया था.

इससे पहले श्रीलंका का एक अन्य बल्लेबाज बाउंसर से चोटिल हो गया. कुसाल परेरा जब 27 रन खेल रहे थे तब जाय रिचर्डसन की गेंद उनके गर्दन पर लगी. उन्होंने खेलना जारी रखा लेकिन जल्द ही फिजियो को मैदान पर बुलाया. इसके बाद वह क्रीज छोड़कर चले गये और आगे बल्लेबाजी नहीं कर पाये.

श्रीलंका की पहली पारी में कल 46 रन के निजी योग पर चोटिल होने वाले करुणारत्ने ने हालांकि वापसी की और 59 रन बनाये जो उनका 22वां टेस्ट अर्द्धशतक है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget