एक्सप्लोरर

AUS Vs PAK: नए कप्तान के साथ ऑस्ट्रेलिया में इतिहास बदलने की कोशिश करेगी पाकिस्तानी टीम

नए कप्तान और कोच की नियुक्ति के बाद पाकिस्तानी टीम पहली बार टेस्ट मैच खेलने जा रही है. सरफराज की जगह अजहर अली को टीम की कमान दी गई है.

AUS Vs PAK: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को गाबा मैदान पर खेला जाना है. पाकिस्तान इस मैच से साथ आईसीसी चैंपियनशिप में अपने सफर का आगाज करेगी. नए कप्तान अजहर अली की अगुवाई में पाकिस्तान की कोशिश ऑस्ट्रेलिया में अपना खराब इतिहास नहीं दोहराने की है. 1995 के बाद पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया में सीरीज तो दूर एक टेस्ट तक नहीं जीत पाई है. आस्ट्रेलिया अपने घर में हमेशा ही काफी मजबूत रही है. हालांकि ऑस्ट्रेलिया को पिछले साल भारत के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन स्मिथ के वापस आने और एशेज बचाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के इरादे बुलंद हैं. स्मिथ हैं चुनौती स्मिथ ने चार मैचों में 700 से ज्यादा रन बनाए थे और अकेले दम पर इंग्लैंड के गेंदबाजों से लोहा लेकर एशेज को आस्ट्रेलिया के पास ही रखा था. इस सीरीज में भी स्मिथ पर सभी की नजरें होंगी. स्मिथ के साथ ही डेविड वार्नर ने भी एशेज सीरीज में प्रतिबंध के बाद वापसी की थी, लेकिन वह पूरी तरह से विफल रहे थे. हालांकि सीमित ओवरों में वार्नर ने अच्छा किया था और आस्ट्रेलिया को उम्मीद होगी कि वार्नर अपनी उस फॉर्म को टेस्ट में भी जारी रखें. इन तीनों के साथ प्रतिबंध झेलने वाले कैमरून बैनक्रॉफ्ट भी इस सीरीज में टीम में शामिल किए गए हैं. वार्नर के साथ जोए बर्न्‍स पारी की शुरुआत कर सकते हैं और मध्य क्रम में स्मिथ को मार्नस लाबुशाने से साथ मिलने की उम्मीद होगी. जेम्स पैटिनसन के बाहर जाने से आस्ट्रेलियाई गेंदबाजी का बड़ा नाम गायब है लेकिन मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के रहते मेजबान टीम को चिंता करने की जरूरत नहीं है. युवा गेंदबाजों पर नज़र वहीं पाकिस्तान की बात की जाए तो उसके 16 साल के तेज गेंदबाज नदीम शाह इस समय चर्चा में हैं. उनका पहला टेस्ट मैच में खेलना लगभग तय माना जा रहा है. उन्होंने अभ्यास मैच में अपनी तेजी और प्रतिभा से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. बल्लेबाजी में बाबर आजम और कप्तान अजहर पर टीम की उम्मीदें टिकी हैं. पाकिस्तान टेस्ट सीरीज में नए तेज गेंदबाजों को मौका देने जा रही है. पाकिस्तान की कोशिश युवा गेंदबाजों के जरिए ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देने की है. टीम के नए कोच मिस्बाह उल हक ने भी स्मिथ के खिलाफ खास रणनीति बनाए जाने की बात कही है. टीमें : आस्ट्रेलिया : टिम पेन (कप्तान/विकेटकीपर), कैमरून बैनक्रॉफ्ट, जोए बर्न्‍स, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशाने, नाथन लॉयन, मिशेल नासेर, जैम्स पैटिनसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू वेड और डेविड वार्नर. पाकिस्तान : अजहर अली (कप्तान), आबिद अली, अशद शफीक, बाबर आजम, हारिस सोहेर, इफ्तिखार अहमद, इमाम उल हक, इमरान खान, काशिफ भट्टी, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, मुहाम्मद मुसा, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, शान मसूद और यासिर शाह.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget