एक्सप्लोरर

India vs Australia 3rd ODI Preview: वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी टीम इंडिया, टी नटराजन कर सकते हैं डेब्यू

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की आखिरी मुकाबला कल मानुका ओवल, कैनबरा में खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट पहले ही ऑस्ट्रेलिया से सीरीज हार चुकी है. आखिरी मैच में भारत प्रतिष्ठा बचाने के लिए उतरेगा.

पहले और दूसरे वनडे मैच में लय पाने के लिए जूझते रहे भारतीय गेंदबाजों को अपनी गलतियों में सुधार करके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कल तीसरे वनडे मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. भारत को पहले मैच में 66 रन और दूसरे वनडे में 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया ने जिस तरह से भारत की कमजोरियों का फायदा उठाया, वह कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के लिये चिंता का सबब है. भारत को सीरीज में 3-0 की हार से बचने के लिए मानुका ओवल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.

वार्नर की जगह लेंगे डार्सी शॉट

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच, स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल जबर्दस्त फार्म में हैं जिससे जसप्रीत बुमराह और बाकी गेंदबाज असरदार साबित नहीं हुए.  भारत के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान चोटिल होने वाले ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर तीसरे वनडे और तीन मैचों की टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे. वहीं टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज पैट कमिंस को कार्यभार प्रबंधन के तहत टी20 सीरीज में आराम दिया गया है.

टी20 सीरीज के लिए डेविड वॉर्नर की जगह लेफ्ट हैंड बल्लेबाज़ डार्सी शॉर्ट को मौका दिया गया है. हालांकि, तीसरे वनडे में वॉर्नर की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड भी पारी की शुरुआत कर सकते हैं. इसके अलावा टीम के नियमित विकेटकीपर बल्लेबाज़ एलेक्स कैरी भी तीसरे वनडे में ओपनर की भूमिका अदा कर सकते हैं.

युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों मैचों में बेअसर दिख हैं. पहले वनडे में 10 ओवर में 89 रन लुटाने वाले चहल ने दूसरे वनडे में 9 ओवर में 71 रन दिए थे. ऐसे में तीसरे मैच में कप्तान कोहली उनकी जगह चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को मौका दे सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुलदीप का शानदार रिकॉर्ड है. उन्होंने वनडे क्रिकेट में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक ले रखी है.

मयंक की जगह शुभमन को मिल सकती है टीम में जगह

सलामी बल्लेबाज़ मयंक अग्रवाल दोनों ही मैचों में तेजी से रन बनाने के चक्कर में सस्ते में आउट हो गए थे. पहले वनडे में 22 रन बनाने वाले मयंक दूसरे मैच में 28 रन बना सके थे. अच्छी शुरुआत के बावजूद मयंक बड़ी पारी खेलने में फेल रहे हैं. ऐसे में उनकी जगह अब शुभमन गिल को मौका दिया जा सकता है.

टी नटराजन कर सकते हैं डेब्यू

तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक बेअसर रहे हैं. पहले मैच में 10 ओवर में 83 रन देने वाले सैनी ने दूसरे वनडे में सिर्फ सात ओवर में 70 रन दिए थे. ऐसे में तीरे मैच में कप्तान कोहली सैनी की जगह टी नटराजन को डेब्यू का मौका दे सकते हैं. वैसे, मध्यम गति के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर भी सैनी को रिप्लेस कर सकते हैं.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन, मयंक अग्रवाल/शुभमन गिल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

आरोन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मोजेज हेनरिक्स, एलेक्स कैरी, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क , एडम जाम्पा और जोश हेजलवुड.

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन, टूर्नामेंट से बाहर निकाला गया

IND vs AUS: चोटिल वार्नर की जगह ऑस्ट्रेलिया ने दिया इस विस्फोटक बल्लेबाज को मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget