एक्सप्लोरर

WTC Final: पहले दिन ऑस्ट्रेलिया का रहा दबदबा, हेड और स्मिथ की शानदार बल्लेबाजी, विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज

Australia vs India, Final: एक समय सिर्फ 76 रनों पर ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट गिर गए थे, लेकिन फिर कंगारओं ने दमदार वापसी की और पूरा दिन कोई विकेट नहीं गंवाया.

Australia vs India, Final, ICC World Test Championship Final 2023: लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला अब तक ऑस्ट्रेलिया की तरफ जाता दिख रहा है. फाइनल मुकाबले का पहला दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम रहा. पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कंगारुओं का स्कोर तीन विकेट पर 327 रन है. स्टम्प्स के समय ट्रेविस हेड 146 और स्टीव स्मिथ 95 पर नाबाद लौटे. 

हालांकि, एक समय भारत ने सिर्फ 76 रनों पर ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट गंवा दिए थे. लेकिन फिर कंगारओं ने दमदार वापसी की और पूरा दिन कोई विकेट नहीं गंवाया. इस दौरान ट्रेविस हेड ने अटैकिंग बल्लेबाज़ी की और स्मिथ ने संयम से खेलते हुए एक छोर संभाले रखा.

भारत के नाम रहा था पहला सेशन 

पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन था. भारतीय गेंदबाज लगातार सटीक लाइन लेंथ पर गेंदबाजी कर रहे थे और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों को परेशान कर रहे थे. सिराज ने उस्मान ख्वाजा को शून्य पर आउट किया और शार्दुल ने सेट हो चुके डेविड वॉर्नर को पवेलियन भेजा. दूसरे सत्र का खेल शुरू होने के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम को तीसरा झटका मार्नस लाबुशेन के रूप में लगा जो 62 गेंदों में 26 रनों की पारी खेलने के बाद मोहम्मद शमी का शिकार बने. 

ट्रेविस हेड ने जड़ा शतक, ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा पहला दिन

इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे ट्रेविस हेड ने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला शुरू किया. हेड जहां एक छोर से भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे. वहीं दूसरे छोर से स्टीव स्मिथ संभलकर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए.

ट्रेविस हेड ने दूसरे सत्र के खेल के दौरान ही अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया. जब चायकाल के समय दूसरे सत्र का खेल खत्म हुआ तो ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 170 रन पहुंच चुका था.

पहले दिन के आखिरी सत्र में सभी को भारतीय गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी. लेकिन ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ की जोड़ी ने उन्हें बिल्कुल भी वापसी का कोई मौका नहीं दिया. दोनों ने तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला जारी रखा. इसी बीच हेड ने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक भी पूरा कर लिया. जिसके बाद वह WTC फाइनल में शतकीय पारी खेलने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए.

स्टीव स्मिथ ने भी दिन के आखिरी सत्र में थोड़ा आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए रन बनाए और अपना अर्धशतक भी पूरा किया. पहले दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 327 रन बना लिए थे. स्टीव स्मिथ 95 और ट्रेविस हेड 146 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. दोनों के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 251 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget