एक्सप्लोरर

Australia vs India: कमेंट्री के दौरान एडम गिलक्रिस्ट ने कहा- नवदीप सैनी के पिता का निधन हुआ, बाद में मांगी माफी

एडम गिलक्रिस्ट ने ऑनएयर कमेंट्री में गड़बड़ी कर बैठे. गिलक्रिस्ट ने कमेंट्री के दौरान पिता के निधन के लिए मोहम्मद सिराज की जगह नवदीप सैनी का नाम लिया. हालांकि बाद में उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर रहे एडम गिलक्रिस्ट ने ऑनएयर कमेंट्री में गड़बड़ी कर बैठे. गिलक्रिस्ट ने कमेंट्री के दौरान कहा कि भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने इस महीने की शुरुआत में अपने पिता को खो दिया था, लेकिन हकीकत में यह मोहम्मद सिराज थे जिन्होंने अपने पिता को खो दिया था.

गौरतलब है कि हाल ही में मोहम्मद सिराज के पिता का निधन हो गया था और ऑस्ट्रेलिया में होने के चलते सिराज अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं शामिल हो पाए थे.

ट्वीट करके माफी मांगी भारत के क्रिकेट फैन्स ट्विटर पर गिलक्रिस्ट को उनकी गलती के बारे में बता रहे थे. गिलक्रिस्ट ने भी जवाब में सिराज और सैनी दोनों से माफी मांगने के लिए ट्विटर का सहारा लिया.

एक ट्वीट के जवाब में, गिलक्रिस्ट ने लिखा "हां, धन्यवाद. मुझे लगता है कि मेरे मेंशन में मिस्टेक हुई है. मेरी गलती के लिए नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज दोनों से माफी. "

 

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान अरोन फिंच ने शुक्रवार को टॉस जीता और भारत के खिलाफ सीरीज के पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में बल्लेबाजी को चुना.कोविड-19 महामारी के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट फिर से शुरू हुआ है.

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहले एकदिवसीय मैच में क्रिकेट फैन्स को मैच देखने की अनुमति दी गई है. कुल क्षमता के 50 प्रतिशत फैन्स मैच देख सकते हैं. दोनों देशों के बीच एडिलेड में चार मैचों की टेस्ट सीरीज और तीन टी-20 मैच भी खेल जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Australia vs India: ईशांत शर्मा टेस्ट सीरीज से बाहर, टी नटराजन वनडे टीम में शामिल कोहली की नाराजगी के बाद BCCI ने दी सफाई, कहा-पिता की बीमारी के चलते ऑस्ट्रेलिया नहीं गए रोहित शर्मा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
शुभमन गिल या विराट कोहली, पिछले तीन साल में वनडे में कौन रहा बेहतर?
शुभमन गिल या विराट कोहली, पिछले तीन साल में वनडे में कौन रहा बेहतर?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
3 ओवर में बल्लेबाज का शतक, पहले ओवर में बने 33; सबसे अनोखा क्रिकेट मैच
3 ओवर में बल्लेबाज का शतक, पहले ओवर में बने 33; सबसे अनोखा क्रिकेट मैच

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget