एक्सप्लोरर

AUS vs ENG: दूसरे वनडे के दौरान स्टीव स्मिथ ने खेला अनोखा शॉट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Steve Smith Video: इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने एक शानदार पारी खेली.

Steve Smith Video Australia vs England: इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने एक शानदार पारी खेली. स्मिथ ने अपनी पारी के दौरान एक ऐसा शॉट खेलने की कोशिश की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. स्मिथ ने स्विच हिट लगाने की कोशिश की थी, लेकिन गेंद और बल्ले का मिलन ही नहीं हो पाया. स्मिथ का शॉट इस वजह से भी थोड़ा अनोखा रहा क्योंकि उन्होंने अपने स्टांस तो बदल लिए थे, लेकिन हाथ की पोजीशन नहीं बदली थी. शॉट मिस करने के बाद वह काफी तेजी से चिल्लाए भी थे.

स्मिथ ने लगाया सीरीज का लगातार दूसरा अर्धशतक

स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया है. उन्होंने 114 गेंदों में 94 रनों की शानदार पारी खेली और एक बेहतरीन शतक से चूक गए. स्मिथ की पारी में केवल पांच चौके और इकलौता छक्का शामिल रहे. इससे पता चलता है कि उन्होंने ये रन बनाने के लिए कितनी कड़ी मेहनत की है. स्मिथ के अलावा मॉर्नश लाबूशेन और मिचेल मार्श ने भी ऑस्ट्रेलिया के लिए अर्धशतक लगाए हैं. पिछले चार वनडे पारियों में यह स्मिथ का तीसरा अर्धशतक है. इसके अलावा वह एक शतक भी लगा चुके हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने खड़ा किया अच्छा स्कोर

43 रनों पर ही दोनों ओपनर्स के विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी वापसी करते हुए 280/8 का मजबूत स्कोर खड़ा किया है. स्मिथ के 94 रनों के अलावा लाबूशेन ने 58 और मार्श ने 50 रनों का योगदान दिया. इंग्लैंड की ओर से लेग स्पिनर आदिल रशीद ने अच्छी गेंदबाजी की और 10 ओवर में 57 रन देते हुए सबसे अधिक तीन विकेट अपने नाम किए. डेविड विली और क्रिस वोक्स ने भी दो-दो विकेट अपने नाम किए.

यह भी पढ़ें:

T20 में अलग कप्तान के साथ अलग हेड कोच भी नियुक्त करना चाहती है BCCI, द्रविड़ से जल्द होगी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget