एक्सप्लोरर

टीम इंडिया से निपटने के लिए दुबई में तैयारी करेगा आस्ट्रेलिया

भारत के पिछले कुछ समय से बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए आस्ट्रेलिया ने अगले महीने होने वाले दौरे के लिये अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है

 


 


 


टीम इंडिया से निपटने के लिए दुबई में तैयारी करेगा आस्ट्रेलिया

सिडनी: भारत के पिछले कुछ समय से बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए आस्ट्रेलिया ने अगले महीने होने वाले दौरे के लिये अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है और अपनी तैयारियों को पुख्ता अंजाम तक पहुंचाने के लिये उसने दुबई में उपमहाद्वीप के अनुरूप पिचों पर अभ्यास करने का फैसला किया है. भारत अभी आईसीसी विश्व रैकिंग में शीर्ष पर काबिज है और पिछले साल सितंबर से लगातार पांच टेस्ट श्रृंखलाएं जीत चुका है. 


 


भारत ने हाल में वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को टेस्ट श्रृंखलाओं में करारी शिकस्त दी. विराट कोहली की टीम ने भारतीय सरजमीं पर जो पिछले आठ टेस्ट मैच खेले हैं उनमें से सात में उसने जीत दर्ज की. आस्ट्रेलिया के लिये भारतीय सरजमीं पर टेस्ट मैच जीतना मुश्किल काम रहा है. वह भारत में 2004 से कोई टेस्ट मैच नहीं जीत पाया है. उसने 2013 में भारत दौरे में चारों टेस्ट मैच गंवा दिये थे और उसकी पुनरावृत्ति से बचने के लिये वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की दुबई स्थित अकादमी में शिविर लगाना चाहता है. 


 


क्रिकेट आस्ट्रेलिया के हाई परफोरमेन्स मैनेजर पैट होवर्ड ने फेयरफैक्स मीडिया से कहा,‘‘भारत में हर जगह परिस्थितियां एक जैसी नहीं होंगी. दुबई में हमारी टीम अलग अलग तरह की पिचों पर तैयारियां करेगी. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘आईसीसी ने वहां वास्तव में बहुत अच्छा काम किया है और वहां विभिन्न शहरों के अनुकूल अलग तरह की पिचें तैयार की हैं. इसलिए वहां केवल स्पिन ही नहीं बल्कि कई तरह की पिचें हैं. ’’ 


 


आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ कल से सिडनी में होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के लिये टीम का चयन भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला को ध्यान में रखकर ही किया है. इस टीम में नाथन लियोन और स्टीव ओ कीफे के रूप में दो स्पिनर रखे गये हैं. तीसरा स्पिनर एस्टन एगर 13 सदस्यीय टीम का हिस्सा था लेकिन वह अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पाये. 


 


दुबई में अभ्यास करने के लिये आस्ट्रेलिया को निश्चित तौर पर इंग्लैंड से प्रेरणा मिली होगी जिसने 2012 में भारतीय दौरे से पहले दुबई में अभ्यास किया था और तब वह श्रृंखला 2-1 से जीतने में कामयाब रहा था. यही नहीं वेस्टइंडीज ने भी पिछले साल भारत में विश्व टी20 का खिताब जीतने से पहले आईसीसी अकादमी में समय बिताया था. भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 23 फरवरी से पुणे में खेला जाएगा. इससे पहले भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 तथा बांग्लादेश के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलना है.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: रोड पर 'भीख' मांगने लगे युजवेंद्र चहल, शिखर धवन ने लगाई फटकार; वीडियो वायरल 
रोड पर 'भीख' मांगने लगे युजवेंद्र चहल, शिखर धवन ने लगाई फटकार; वीडियो वायरल 
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, वॉर्मअप मैच में वेस्टइंडीज को चटाई धूल; RCB प्लेयर ने लूटी महफिल 
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, वॉर्मअप मैच में वेस्टइंडीज को चटाई धूल
वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव का बड़ा बयान, टीम इंडिया में मिली जगह; बोले- 'बहुत ज्यादा उम्मीद करना...'
वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'बहुत ज्यादा उम्मीद करना...'
टेस्ट में बंपर जीत के बाद बदला टीम इंडिया का स्क्वॉड, वनडे सीरीज से 7 खिलाड़ी बाहर
टेस्ट में बंपर जीत के बाद बदला टीम इंडिया का स्क्वॉड, वनडे सीरीज से 7 खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget