एक्सप्लोरर

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया ने शुरू की तैयारी, स्टीव स्मिथ ने बैंगलोर में बहाया पसीना

Border-Gavaskar series 2023: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने बॉर्डर गावस्कर सीरीज़ से पहले जमकर अभ्यास करना शुरू कर दिया है. उन्होंने बैंगलोर में जमकर पसीना बहाया.

IND vs AUS, Steve Smith: फरवरी-मार्च में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर गावस्कर सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम भारत पहुंच चुकी है. भारत पहुंचने के साथ ही मेहमान टीम ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया टीम फिलहाल बैंगलोर में मौजूद है. वहीं पर कंगारू टीम अपने अभ्यास का आगाज़ किया. इसमें टीम के स्टार बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ (Steve Smith) अव्वल नंबर पर रहे. 

स्टीव स्मिथ ने जमकर बहाया पसीना

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने फरवरी से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज़ के लिए जमकर पसीना बहाना शुरू कर दिया है. टेस्ट सीरीज़ का पहला मैच 9 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. स्मिथ पहले मैच से ही अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखना चाहेंगे. इन दिनों स्मिथ शानदार लय में दिखाई दे रहे हैं. 

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ में स्टीव स्मिथ शानदार लय में दिखाई दिए थे. उन्होंने तीन मैचों में 57.75 की औसत से कुल 231 रन बनाए थे. स्मिथ सीरीज़ में हाई रन स्कोरर रहे थे.

2017 में भी स्मिथ भारत के लिए बने थे काल

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2017 में भारत दौरा किया था. उस दौरे में भी स्मिथ सीरीज़ के हाई स्कोरर रहे थे. उन्होंने 4 टेस्ट मैचों की 8 पारियों में 71.29 की औसत से कुल 499 रन बनाए थे. इसमें उनके तीन शतक शामिल रहे थे. वहीं उनका हाई स्कोर 178* रनों का रहा था. 

ऐसा है टेस्ट सीरीज़ का शेड्यूल

पहला टेस्ट मैच- 9 फरवरी, गुरुवार से 13 फरवरी, सोमवार तक नागुपर में होगा.
दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी, शुक्रवार से 21 फरवरी, मंगलवार तक दिल्ली में होगा.
तीसरा टेस्ट मैच 1 मार्च, बुधवार से 5 मार्च, रविवार तक धर्मशाला में होगा.
चौथा टेस्ट मैच 9 मार्च, गुरुवार से 13 मार्च, सोमवार तक अहमदाबाद में होगा.

अब तक ऐसा रहा स्टीव स्मिथ का इंटरनेशनल करियर

स्मिथ ने अब तक अपने करियर में कुल 92 टेस्ट, 139 वनडे और 63 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट में उन्होंने 60.89 की औसत से 8647 रन बनाए हैं. इसके अलावा वनडे में उन्होंने 45.11 की औसत से 4917 रन बनाए हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 25.20 की औसत और 125.21 के स्ट्राइक रेट से कुल 1008 रन बनाए हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

Shubman Gill: अब तक 22 बल्लेबाज़ तीनों फॉर्मेट में लगा चुके हैं शतक, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
IND vs ENG 2nd T20 Live Streaming: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 का LIVE प्रसारण कहां? 2 ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 का LIVE प्रसारण कहां? 2 ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग
IND vs ENG: दूसरे T20 में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की निगाहें, एक पर मंडरा रहा है खतरा
IND vs ENG: दूसरे T20 में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की निगाहें, एक पर मंडरा रहा है खतरा
ENG vs IND 2nd T20: अय्यर की कप्तानी में पहली जीत की तलाश, दूसरे टी20 में भारत के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
अय्यर की कप्तानी में पहली जीत की तलाश, दूसरे टी20 में भारत के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
Embed widget