एक्सप्लोरर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा बयान, खराब फॉर्म के बावजूद T20 वर्ल्ड कप में फिंच संभालेंगे टीम की कमान

ऑस्ट्रेलिया के लिमिटिड ओवर्स के कप्तान एरॉन फिंच इन दिनों खराब फॉर्म की वजह से निशाने पर हैं. टी20 क्रिकेट में फिंच ने पिछले कुछ वक्त से कोई बड़ी पारी नहीं खेली है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि फिंच का बचाव किया है.

ऑस्ट्रेलिया के लिमिटिड ओवर्स के कप्तान एरॉन फिंच खराब प्रदर्शन की वजह से निशाने पर हैं. फिंच पिछले कई टी20 मैचों से कोई बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं और इसलिए उन्हें कप्तानी से हटाए जाने की मांग भी जोर पकड़ रही है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने फिंच का समर्थन किया है. बेली ने उम्मीद जताई है कि फिंच जल्द ही कोई बड़ी पारी खेलेंगे. इसके साथ ही बेली का कहना है कि 2021 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में फिंच ही ऑस्ट्रेलिया के कप्तान होंगे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में भी फिंच का खराब फॉर्म जारी है. फिंच ने अब तक खेले गए दो मैचों में 1 और 12 रन की पारी खेली है. बेली ने हालांकि साफ किया है इंडिया में अक्टूबर में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप में फिंच ही ऑस्ट्रेलिया के कप्तान होंगे.

फिंच की काबलियत पर नहीं है सवाल

बेली ने कहा, ''फिंच का अवरेज काफी अच्छा है. वह हमारे कप्तान हैं और आगे भी टीम की अगुवाई करते रहेंगे. फिंच की काबलियत पर सवाल नहीं उठाया जा सकता. वह जल्द ही कोई बड़ी पारी खेलेंगे.''

फिंच ने हाल ही में खत्म हुई बिग बैश लीग में भी सिर्फ 13.8 के औसत से रन बनाए. लेकिन सिलेक्टर्स को फिंच के पुराने रिकॉर्ड पर भरोसा है. सिलेक्टर्स का मानना है कि फिंच वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अहम खिलाड़ी साबित होंगे.

फिंच के पास हालांकि न्यूजीलैंड सीरीज के बाकी बचे मुकाबलों में भी खुद को साबित करने का मौका है. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा.

IND Vs ENG: अश्विन को मिला लिएन का साथ, कहा- स्पिन पिचों को लेकर ही सब क्यों रोने लगते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget