एक्सप्लोरर

WTC Final 2023: ओवल में बेहद खराब है ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड, इंडिया के सामने खड़ी है अलग परेशानी

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम ओवल के मैदान पर संघर्ष करती है. भारत को ऑस्ट्रेलिया की इस कमजोरी का फायदा मिल सकता है.

WTC Final 2023: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के द ओवल मैदान पर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाना है. 7 जून से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की परेशानी बढ़ी है. इस परेशानी की सबसे बड़ी वजह ओवल में ऑस्ट्रेलियाई टीम का बेहद खराब रिकॉर्ड है. ऑस्ट्रेलिया को ओवल में कोई खास कामयाबी नहीं मिली है. भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की कोशिश हालांकि इस रिकॉर्ड को बदलने की होगी.

ओवल के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपना पहला मुकाबला 1880 में खेला था. उसके बाद से अब तक ऑस्ट्रेलिया ओवल पर 38 टेस्ट मैच खेल चुका है. इनमें से 7 टेस्ट मैचों में ही ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है. लेकिन बीते 50 साल में ऑस्ट्रेलिया का ओवल में रिकॉर्ड और भी खराब हो गया है. पांच दशतक में ऑस्ट्रेलिया को ओवल के मैदान पर सिर्फ दो जीत ही मिली है. 17 मौकों पर ऑस्ट्रेलिया को ओवल में हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ओवल में खेले गए 14 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

बेहद ही खराब रिकॉर्ड की वजह से भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि ओवल के मैदान पर टेस्ट में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर पहली बार ही होने जा रही है. लेकिन भारतीय टीम इतनी मजबूत है कि ऑस्ट्रेलिया को मात दे पाए.

भारत के सामने भी है समस्या

डब्लूटीसी फाइनल को भारतीय बल्लेबाजों और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के बीच टक्कर के रुप में भी देखा जा सकता है. इस मैच से पहले टीम ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग 11 को लेकर तस्वीर साफ कर दी है. गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया ने बोलैंड को मौका देने का फैसला किया है. बोलैंड हालांकि पहली बार ही इंग्लैंड की पिचों पर खेलते हुए नज़र आएंगे.

वहीं भारत को चोटिल खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट होने की वजह से कई बड़े बदलाव करने पड़ेंगे. टीम इंडिया ने रहाणे को वापस बुलाया है. गेंदबाजी में शमी और सिराज के साथ कौन मैदान पर उतरेगा यह साफ नहीं है. दो स्पिनर्स खेलेंगे या नहीं इस बात को लेकर भी स्थिति साफ नहीं हो पाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget