एक्सप्लोरर

World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप के लिए हुआ ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, 18 सदस्यीय टीम में इस मैच विनर खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

Australia Team: भारत में 5 अक्टूबर से होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए 18 सदस्यीय ऑस्ट्रेलिया की संभावित टीम का एलान कर दिया गया है. इस टीम में डेविड वॉर्नर को भी शामिल किया गया है.

Australia World Cup 2023 Team: भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले आगामी वनडे वर्ल्ड कप को लेकर ऑस्ट्रेलिया की 18 सदस्यीय संभावित टीम का एलान कर दिया गया है. यह टीम साउथ अफ्रीका और भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी खेलते हुए दिखाई देगी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वर्ल्ड कप को लेकर जिस प्रारंभिक टीम का एलान किया गया है, उसमें स्टार बल्लेबाज मार्नश लाबुशेन को जगह नहीं मिली है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम को वनडे वर्ल्ड के शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका और भारत के खिलाफ सीरीज खेलनी है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी टीम का एलान कर दिया गया है, जिसमें मिचल मार्श को टीम का नया कप्तान बनाया गया है. वहीं वर्ल्ड कप के लिए घोषित टीम में लेग स्पिनर तनवीर संघा भी जगह बनाने में सफल हुए हैं.

कंगारू टीम को साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत 3 मैचों की टी20 सीरीज के साथ करनी है. इसके बाद टीम 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी जिसकी शुरुआत 7 सितंबर से होगी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में ग्लेन मैक्सवेल टीम का हिस्सा नहीं होंगे. वहीं कप्तान पैट कमिंस के चोटिल होने की वजह से मिचल मार्श कप्तानी करते हुए नजर आयेंगे.

यहां पर देखिए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित घोषित 18 सदस्यीय टीम:

डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, जोस इंग्लिश, एलेक्स केरी, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल मार्श, कैमरन ग्रीन, एरॉन हार्डी, सीन एबॉट, एस्टन एगर, एडम जंपा, तनवीर संगा, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन एलिस.

यहां पर देखिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

मैट शॉर्ट, टिम डेविड, जेसन बेहरनडॉर्फ, जोश इंग्लिश, मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, स्टीव स्मिथ, मिचल मार्श, स्पेनर जॉनसन, ट्रेविस हेड, एरोन हार्डी, एडम जम्पा, ग्लेन मैक्सवेल, शॉन एबॉट.

 

यह भी पढ़ें...

Watch: जीत के बाद अकील हुसैन ने कॉपी किया केएल राहुल का स्टाइल, खास अंदाज़ में किया सेलिब्रेट, तस्वीर वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget