एक्सप्लोरर

बीते 14 साल में एशिया में महज तीन टेस्ट जीत पाया है ऑस्ट्रेलिया, ऐसा रहा है ओवरऑल प्रदर्शन

अक्टूबर 2008 के बाद से ऑस्ट्रेलिया ने एशिया में कुल 27 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया को 3 मैच में जीत और 17 में हार मिली है, बाकी 7 मैच ड्रॉ रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला गया. यह मुकाबला ड्रॉ रहा. इस मैच में पूरे पांच दिन महज 14 विकेट गिर सके. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के हिस्से केवल 4 विकेट ही आए. एशियाई विकटों पर वैसे भी ऑस्ट्रेलिया की टीम कभी ज्यादा सफल नहीं रही. पिछले 14 सालों में तो उसका रिकॉर्ड यहां और भी ज्यादा खराब रहा है. इन 14 सालों में उसके हिस्से महज 3 जीत आई है, जबकि उसे 17 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

अक्टूबर 2008 से ऑस्ट्रेलिया का एशिया में रिकॉर्ड
बीते 14 सालों में ऑस्ट्रेलिया ने एशिया में कुल 27 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया को 3 मैच में जीत और 17 में हार मिली है, बाकी 7 मैच ड्रॉ रहे हैं. यानी इस दौरान एशिया में ऑस्ट्रेलिया का जीत का प्रतिशत महज 11.11 रहा है.

भारत से मिली सबसे ज्यादा हार
इन 14 सालों में ऑस्ट्रेलिया को सबसे ज्यादा हार भारत के खिलाफ मिली. इस दौर में ऑस्ट्रेलिया ने भारत में कुल 14 मैच खेले. इनमें 3 मैच ड्रॉ रहे, एक में उसे जीत मिली जबकि 10 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा. कंगारुओं का कुछ ऐसा ही रिकॉर्ड भारतीय उपमहाद्वीप की अन्य टीमों के खिलाफ भी रहा..

  • पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच खेले, इनमें उसे 3 हार मिली और 2 मैच ड्रॉ रहे.
  • श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 6 मैच खेले. 3 मैचों में उसे हार मिली, 2 मैच ड्रॉ रहे और एक मैच में टीम को जीत हासिल हुई.
  • बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 2 मैच खेले. टीम को एक मुकाबले में हार और एक मुकाबले में जीत मिली.

24 साल बाद पाकिस्तान के दौरे पर है ऑस्ट्रेलियाई टीम
ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 साल बाद पाकिस्तान के दौरे पर आई है. इससे पहले साल 1998 में कंगारू टीम ने पाक का दौरा किया था. इस दौरे में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 टेस्ट मैच, 3 वनडे मैच और एक टी-20 मैच होंगे.

यह भी पढ़ें..

Watch: बोरिंग टेस्ट मैच में वॉर्नर बने दर्शकों के इंटरटेनर, जमकर किया भांगड़ा

दो साल पहले युजवेंद्र की इस फोटो पर बने थे खूब मीम, गेंदबाज ने फिर से रिक्रिएट किया सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget