एक्सप्लोरर

WI vs AUS 1st T20: डेब्यू मैच में मिचेल ओवेन ने रचा इतिहास, पहले T20 में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया

WI vs AUS 1st T20: पहले टी20 में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 190 रनों का लक्ष्य दिया था. 78 पर 4 विकेट गिरने के बाद कैमरून ग्रीन और मिचेल ओवेन ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर जीत दिलाई.

ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान वेस्टइंडीज ने 189 रन बनाए थे, जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. ग्लेन मैक्सवेल के रूप में टीम का चौथा विकेट 78 के स्कोर पर गिरा, लेकिन इसके बाद कैमरून ग्रीन (51) और मिचेल ओवेन (50) की 80 रनों की साझेदारी ने मेहमान टीम को वापसी कराई.

जेक फ्रेजर मैकगर्क (2), के बाद कप्तान मिचेल मार्श भी 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. जोश इंग्लिस 18 और फिर ग्लेन मैक्सवेल 11 रन बनाकर आउट हो गए थे. 78 रनों पर चार विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया दबाव में थी, लेकिन तब कैमरून ग्रीन के साथ अपना डेब्यू अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे मिचेल ओवेन ने 80 रनों की साझेदारी की.

मिचेल ओवेन ख़ास लिस्ट में शामिल

मिचेल ओवेन ने 27 गेंदों में 185.19 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 6 छक्के जड़े. इस पारी में उनके बल्ले से कोई चौका नहीं आया. वह ऑस्ट्रेलिया के डेब्यू टी20 मैच में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे प्लेयर बन गए हैं.

  • रिकी पोंटिंग - 98 (2005) - बनाम न्यूजीलैंड
  • डेविड वार्नर - 89 (2009) - बनाम साउथ अफ्रीका
  • मिचेल ओवेन - 50 (2025) - बनाम वेस्टइंडीज

कैमरून ग्रीन ने 26 गेंदों में 196.15 की स्ट्राइक रेट से 51 रन बनाए. 190 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 18.5 ओवरों में हासिल कर 3 विकेट से जीत दर्ज की. डेब्यू में अर्धशतक जड़ने वाले मिचेल ओवेन को प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब मिला.

रोस्टन चेस और शाइ होप ने भी खेली ताबड़तोड़ पारी

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 189 रन बनाए थे. कप्तान शाइ होप ने 39 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 55 रन बनाए. रोस्टन चेस ने 32 गेंदों में 2 छक्के और 9 चौकों की मदद से 60 रन बनाए. शिमरोन हेटमायर ने 19 गेंदों में 38 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, इसमें उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके लगाए. अंतिम 2 ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने वापसी की, और विंडीज को 189 पर रोक दिया.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget