एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स अब मेरे दोस्त नहीं: विराट कोहली


ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स अब मेरे दोस्त नहीं: विराट कोहली

नई दिल्ली/धर्मशाला: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के बाद कहा कि यह अब तक की सर्वश्रेष्ठ श्रंखला जीत है लेकिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स अब मेरे दोस्त नहीं है. विराट कोहली ने मैच के बाद प्रेस कॉंफ्रेंस में भी कड़ा रूख इख्तियार करते हुए विरोधियों पर जमकर वार किया. 


विराट कोहली ने कहा कि 'इस पूरी सीरीज के दौरान मैं विरोधियों के लिए सबसे बड़ा दुश्मन था, मुझे उन्होंने अलग से निशाना भी बनाया.' विराट ने कहा, 'मैं सीरीज में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया और अब आलोचकों को मैरे खिलाफ बोलने का पूरा मौका मिला होगा. लेकिन मुझे इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता.'


ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने विराट कोहली से जब पूछा कि क्या स्मिथ और ऑस्ट्रेलियाई टीम अब भी उनके अच्छे दोस्त हैं. इसके जवाबा में विराट ने साफ जवाब देते हुए कहा, 'नहीं, अब ऐसा नहीं है. मैं पहले ऐसा सोचता था लेकिन अब ये पूरी तरह से बदल गया है. कड़ी सीरीज़ को देखते हुए मैंने कहा था कि सीरीज़ में ऐसा चलता है लेकिन मैं गलत साबित हुआ.' 


इसके बाद विराट ने कहा,'पहले टेस्ट से पहले दिए गए मेरे बयान को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पूरी तरह से गलत साबित कर दिया लेकिन आगे मैं ऐसा कोई बयान नहीं दूंगा.' 



इसके अलावा विराट ने ऑस्ट्रेलिन मीडिया की भी जमकर क्लास लगाते हुए कहा,' घर में बैठ कर ब्लॉग लिखना या फिर माइक पर बोलना पर बोलना बहुत आसान है. लेकिन फील्ड पर आकर मुकाबला करना बहुत मुश्किल.'


विराट कोहली कंधे की चोट के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे और इस कारण रहाणे को टीम की कमान सौंपी गई.


भारत की जीत से खुश कोहली ने कहा, "अविश्वसनीय. यह अब तक की सर्वश्रेष्ठ श्रृंखला जीत है. मुझे लगा कि इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई श्रृंखला रोमांचक थी, लेकिन जिस तरह आस्ट्रेलिया ने हमें कड़ी प्रतिद्वंद्विता दी, वह उनकी ओर से शानदार रही."


कोहली ने कहा, "हमारे खिलाड़ियों ने भी इसका अच्छा जवाब दिया. उन्होंने परिपक्वता का प्रदर्शन किया. रहाणे ने बेहद सही तरीके से टीम का नेतृत्व किया. फिटनेस को देखते हुए टीम में जो बदलाव किए गए थे, उन्होंने अच्छा परिणाम दिया. जिस प्रकार की फिटनेस और शानदार प्रदर्शन तेज गेंदबाजों ने दिखाया है, वह अद्वितीय है."


अपनी फिटनेस के बारे में कोहली ने कहा कि उन्हें मैदान पर उतरने के लिए कुछ और सप्ताह का समय लगेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
Embed widget