एक्सप्लोरर

AUS vs WI: घर में घुसकर कूटा...वेस्टइंडीज़ ने ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त, 37 रन से जीता तीसरा टी20

AUS vs WI 3rd T20I: तीन मैचों की टी20 सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज़ ने ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर पर 37 रनों से हरा दिया. हालांकि शुरुआती दो मैच जीत ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ जीत चुकी थी.

AUS vs WI 3rd T20I Full Match Highlights: वेस्टइंडीज़ ने तीन मैचों की सीरीज़ के आखिरी टी20 में ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर पर 37 रनों से हरा दिया. मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज़ ने 20 ओवर में 220/6 रन बोर्ड पर लगाए. जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 183/5 रन ही बना सकी. वेस्टइंडीज़ के लिए रोमारियो शेफर्ड और रोस्टन चेस ने 2-2 विकेट झटके. 

तीसरा टी20 गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया शुरुआती दो मुकाबले जीत सीरीज़ अपने नाम कर चुकी थी. वहीं तीसरे टी20 की बात करें तो वेस्टइंडीज़ को जिताने में आंद्र रसेल और शेरफेन रदरफोर्ड ने अहम भूमिका अदा की. रसेल ने बैटिंग करते हुए 29 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 71 रन बनाए. इसके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने 40 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 67* रन स्कोर किए थे. दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 139 (67 गेंद) रनों की साझेदारी की थी. 

अच्छी शुरुआत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने गंवाया मुकाबला 

221 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को डेविड वॉर्नर और कप्तान मिचेल मार्श ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 68 (39 गेंद) रनों की साझेदारी की. ऑस्ट्रेलिया ने पहला विकेट 7वें ओवर में मिचेल मार्श के रूप में खोया, जो 13 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

फिर बैटिंग के लिए उतरे एरॉन हार्डी ने डेविड वॉर्नर के साथ मिलकर 46 (36 गेंद) रनों की पार्टनरशिप की. ये साझेदारी 13वें ओवर में हॉर्डी के विकेट से टूटी, जो 16 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 16 रन स्कोर कर पवेलियन लौटे. फिर टीम को अगला बड़ा झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा, जो शतक की ओर बढ़ रहे थे. 14वें ओवर में शानदार पारी खेल रहे वॉर्नर 49 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 81 रन बनाकर आउट हो गए और यहां से ऑस्ट्रेलिया की जीत हार में तब्दील होना शुरू हो गई. 

फिर 14वें ही ओवर में कंगारू टीम ने चौथा विकेट भी खो दिया. इस बार जोश इंग्लिस 3 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए. फिर कुछ देर बाद 18वें ओर में ग्लेन मैक्सवेल 14 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टिम डेविड और मैथ्यू वेड अंत तक क्रीज़ पर मौजूद रहे, लेकिन टीम को जीत की लाइन के पार नहीं ला सके. डेविड ने 19 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 41* और वेड ने 7 गेंदों में 7* रन बनाए. 

 

ये भी पढे़ं...

IND Vs ENG: डेब्यू से पहले देवदत्त पडिक्कल का छलका दर्द, इस वजह से कम हुआ 10 किलो वजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget