एक्सप्लोरर

AUS vs PAK ODIs Stats: रन बनाने में पोंटिंग, विकेट लेने में वसीम अकरम टॉप पर; ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान वनडे मैचों के 10 बड़े आंकड़े

PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच हुए वनडे मुकाबलों में कंगारू टीम हावी रही है. हेड टू हेड मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान से दोगुने मुकाबले जीते हैं.

PAK vs AUS Head To Head: वर्ल्ड कप में आज (20 अक्टूबर) ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टक्कर है. यह दोनों टीमें अब तक वनडे क्रिकेट में 107 बार आमने-सामने हुई हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया के हिस्से 69 जीत आई है, वहीं पाकिस्तान ने 34 मुकाबले जीते हैं. यानी हेड टू हेड मुकाबलों में कंगारू टीम एकतरफा हावी रही है. इन मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग रन बनाने के मामले में सबसे आगे रहे हैं. वहीं, विकेट चटकाने के मामले में पाक दिग्गज वसीम अकरम पहले पायदान पर हैं. जानें ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान वनडे इतिहास के इसी तरह के 10 बड़े आंकड़े...

1. सर्वोच्च टीम स्कोर: यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है. 26 जनवरी 2017 को एडिलेड में खेले गए वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट खोकर 369 रन जड़ डाले थे.
2. निम्नतम टीम स्कोर: पाकिस्तान की टीम 30 अगस्त 2002 को नैरोबी वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज 108 रन पर सिमट गई थी.
3. सबसे बड़ी जीत: यह भी ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है. 30 अगस्त 2002 के नैरोबी वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 224 रन के विशाल अंतर से मात दी थी.
4. सबसे छोटी जीत: 12 अक्टूबर 2014 को अबुधाबी वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को एक रन से रोमांचक शिकस्त दी थी. यह नतीजा आखिरी गेंद पर आया था.
5. सबसे ज्यादा रन: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम पाकिस्तान के खिलाफ 1107 रन दर्ज हैं.
6. सर्वश्रेष्ठ पारी: ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 26 जनवरी 2017 को एडिलेड वनडे में पाक के खिलाफ 128 गेंद पर 179 रन जड़े थे.
7. सबसे ज्यादा शतक: ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान वनडे मुकाबलों में बाबर आजम और डेविड वॉर्नर दोनों ही बल्लेबाज तीन-तीन शतक जमा चुके हैं.
8. सबसे ज्यादा विकेट: पूर्व पाक तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 67 विकेट चटकाए हैं.
9. सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी पारी: पाकिस्तान के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर शाहीद अफरीदी ने 22 अप्रैल 2009 को दुबई वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 38 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे.
10. सबसे ज्यादा मुकाबले: वसीम अकरम के नाम सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान वनडे मुकाबले दर्ज हैं. उन्होंने 49 मैच खेले हैं.

यह भी पढ़ें...

AUS vs PAK: करारी हार और फिर वायरल फीवर के बाद कितनी बदलेगी पाकिस्तान की प्लेइंग-11?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget