एक्सप्लोरर

AUS Vs NZ Coronavirus: बोर्ड ने तीन मैचों की सीरीज पर आखिरी वक्त में बड़ा फैसला लिया

AUS Vs NZ Coronavirus: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच इस वक्त सिडनी में खेला जा रहा है.

AUS Vs NZ: कोरोना वायरस की वजह से खेलों पर अब बड़ा असर पड़ना शुरू हो गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना वायरस की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 मार्च से शुरू हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज बंद दरवाजों में करवाने का फैसला किया है. इसका मतलब यह हुआ कि इस सीरीज के दौरान मैदान में एक भी दर्शक मौजूद नहीं रहेगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह फैसला 13 मार्च को शुरू हुए पहले वनडे से ठीक पहले लिया.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि वनडे सीरीज के लिए जितनी भी टिकटों की बिक्री हुई है उनका पैसा दर्शकों को वापस लौटाया जाएगा. इसके साथ ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप जितने वाली महिला टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा रद्द कर दिया है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, ''यह सही फैसला फैसला है. हम किसी भी तरह का खतरा मोल नहीं ले सकते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन इसे पहले ही महामारी घोषित कर चुका है. इसलिए सावधानी बरतने से बेहतर कोई उपाय नहीं है.''

न्यूजीलैंड इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे 13 मार्च को सिडनी में खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे 15 मार्च को सिडनी में ही खेला जाएगा. वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला 20 मार्च को होबर्ट में खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच दिसंबर और जनवरी के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था.

भारत और दक्षिण अफ्रीका सीरीज भी बंद दरवाजों में

12 मार्च को खेल मंत्रालय की हिदायत के बाद बीसीसीआई ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच बिन दर्शकों के ही करवाने का फैसला किया है. दक्षिण अफ्रीका और इंडिया के बीच सीरीज का दूसरा वनडे 15 मार्च को और तीसरा वनडे 18 मार्च को खेला जाना है.

रणजी ट्रॉफी: सौराष्ट्र ने बंगाल पर 44 रन की बढ़त हासिल की, पहली बार खिताब जीतना तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget