एक्सप्लोरर

AUS vs ENG: ‘हम तुम्हें बहुत मिस कर रहे हैं’, ऑस्ट्रेलिया को हराकर मोईन अली ने जॉनी बेयरस्टो के लिए भेजा खास संदेश

Moeen Ali: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त के बाद मोईन अली ने जॉनी बेयरस्टो को याद करते हुए खास संदेश भेजा है.

Moeen Ali Message for Jonny Bairstow:  कैनबरा के मनुका ओवल में खेले गए दूसरे टी20 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को आठ रनों से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लिश टीम ने तीन मैचों की इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली. वहीं इस शानदार जीत के बाद इंग्लैंड के स्टार आलराउंडर मोईन अली ने अपनी टीम के साथी खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो के लिए खास संदेश भेजा है.

मोइन ने जॉनी को किया याद
चोट के कारण इंग्लैंड के टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर हुए स्टार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के लिए इंग्लैंड के दिग्गज आलराउंडर मोईन अली ने खास संदेश भेजा है. मैच के बाद बात करते हुए मोईन जॉनी को याद करते हुए कहा कि ‘जॉनी मुझे पता है तुम स्टूडियो में हो और उम्मीद है कि हम तुम्हे जल्द वापस ले आएंगे. हम तुम्हें बहुत मिस करते हैं. वह एक टॉप प्लेयर है, वर्ल्ड क्लास प्लेयर है. मिस यू मेट’. मोइन ने यह खास संदेश मैच के बाद बात करते हुए जॉनी के लिए भेजा है.

वहीं उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 2-0 के अजेय बढ़त पर कहा कि यह हमारे टीम कॉन्फिडेंस के लिए काफी अच्छा है. ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड क्रिकेट की मजबूत टीमों में से एक है. उनके पास वर्ल्ड क्लास बॉलिंग अटैक मजबूत हैं. ऐसे में टीम के युवा खिलाड़ियों को भी इस प्रदर्शन के बाद काफी कॉन्फिडेंस आएगा. यह जीत टीम के आत्मविश्वाश के लिए काफी अच्छा है.

ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में हराया
कैनबरा के मनुका ओवल में खेले गए दूसरे टी20 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को आठ रनों से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लिश टीम ने तीन मैचों की इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली. इंग्लैंड से मिले 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए टिम डेविड ने सिर्फ 23 गेंदों में 40 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.

इंग्लैंड के ओर से इस मैच में डेविड मलान ने 49 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से तूफानी 82 रनों की पारी खेली. वहीं गेंदबाजी में सैम करने ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके. इन दोनों के शानदार खेल के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी तरह बेबस नजर आई और उन्होंने यह मुकाबला गंवा दिया.  

यह भी पढ़ें:

T20 WC: 'अगर आप बेहतरीन कार को गैरेज में ही छोड़ देंगे तो क्या फायदा', उमरान मलिक पर ब्रेट ली का बड़ा बयान

T20 World Cup, IND vs PAK: पाकिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, बन सकते हैं खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC Rankings में छठे नंबर पर पहुंची अफगानिस्तान, श्रीलंका पिछड़ी; टॉप पर भारत
ICC Rankings में छठे नंबर पर पहुंची अफगानिस्तान, श्रीलंका पिछड़ी; टॉप पर भारत
8 नए खिलाड़ियों की टीम इंडिया में एंट्री, अब 4 नवंबर को न्यूजीलैंड से होगा मैच
8 नए खिलाड़ियों की टीम इंडिया में एंट्री, अब 4 नवंबर को न्यूजीलैंड से होगा मैच
IPL 2027 में खेल सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL ड्राफ्ट में ब्रिटिश नागरिक के तौर पर किया रजिस्टर
IPL 2027 में खेल सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL ड्राफ्ट में ब्रिटिश नागरिक के तौर पर किया रजिस्टर
नामीबिया ने बदल डाला क्रिकेट का इतिहास, ODI में पहली बार किया ये कारनामा
नामीबिया ने बदल डाला क्रिकेट का इतिहास, ODI में पहली बार किया ये कारनामा

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
बिहार से बड़ी खबर, अनंत सिंह को विधानसभा से नोटिस जारी, जाएगी सदस्यता?
बिहार से बड़ी खबर, अनंत सिंह को विधानसभा से नोटिस जारी, जाएगी सदस्यता?
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
ICC Rankings में छठे नंबर पर पहुंची अफगानिस्तान, श्रीलंका पिछड़ी; टॉप पर भारत
ICC Rankings में छठे नंबर पर पहुंची अफगानिस्तान, श्रीलंका पिछड़ी; टॉप पर भारत
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
इंडिया गठबंधन के मंच पर साथ दिखे धुर विरोधी, अगले ही दिन किया बड़ा हमला
इंडिया गठबंधन के मंच पर साथ दिखे धुर विरोधी, अगले ही दिन किया बड़ा हमला
'मुझे छू नहीं सकते, अभी पूरी फिल्म...', स्टिंग ऑपरेशन में नाम आने पर कुमारस्वामी का जवाब
'मुझे छू नहीं सकते, अभी पूरी फिल्म...', स्टिंग ऑपरेशन में नाम आने पर कुमारस्वामी का जवाब
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने किया प्रदर्शन तो नेहा बोरा बोलीं, 'धारा 163 लगी है और...'
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने किया प्रदर्शन तो नेहा बोरा बोलीं, 'धारा 163 लगी है और...'
Embed widget