एक्सप्लोरर

T20 World Cup, IND vs PAK: पाकिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, बन सकते हैं खतरा

T20 WC 2022: भारतीय टीम को 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला खेलना है. ऐसे में आइए पाकिस्तान के उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जिनसे टीम इंडिया को खतरा है.

Top 5 Pakistani Players: 2022 टी20 वर्ल्ड कप का बिगुल बजने वाला है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है. इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपने सफर की शुरुआत 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से करेगी. ऐसे में आज हम आपको इस बड़े मैच से पहले पाकिस्तान के उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनसे भारतीय टीम को सावधान रहना होगा.

मोहम्मद रिजवान
पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इस समय कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं. मोहम्मद रिजवान अपनी शानदार फॉर्म की बदौलत ही इस वक्त आईसीसी टी20 बैटिंग रैकिंग में पहले स्थान पर मौजूद हैं. वहीं उन्होंने एशिया कप 2022 में भारत के खिलाफ शानदार पारियां खेली थीं. उन्होंने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ पाकिस्तान को एकतरफा जीत दिलाई थी. ऐसे में भारतीय टीम को मोहम्मद रिजवान से काफी सावधान रहना होगा.

बाबर आजम
पाकिस्तान टीम के कप्तान और वर्तमान समय में वर्ल्ड क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के सबसे शानदार बल्लेबाजों से एक बाबर आजम टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ बड़ा खतरा बन सकते हैं. बाबर ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ रिजवान के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की थी और एकतरफा मुकाबले में भारतीय टीम को 10 विकेटों से मात दिया था. बाबर का बल्ला अगर इस बार भी भारत के खिलाफ चल जाता है तो भारतीय टीम को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

शाहीन शाह अफरीदी
पाकिस्तान से स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी टी20 वर्ल्ड कप में लंबे समय बाद चोट से वापसी करेंगे. शाहीन शाह अफरीदी वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे खतरनाक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. शाहीन अपनी स्विंग और तेज गेंदों से दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को अपनी जाल में फंसा चुके हैं. शाहीन ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया था. ऐसे में इस बार भारतीय टीम को चोट से लौट रहे शाहीन से खासतौर पर बचकर रहना होगा.

नसीम शाह
पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह एशिया कप में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर काफी चमके हैं. वह एशिया कप में भारत के खिलाफ पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था. उनकी तेज और स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाज काफी परेशान भी हुए थे. वहीं उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में बल्ले से भी कमाल किया था. ऐसे में भारतीय टीम को इस युवा तेज गेंदबाज से खासतौर पर सावधान रहना होगा.

मोहम्मद नवाज
पाकिस्तान के स्टार आलराउंडर मोहम्मद नवाज भारत के लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं. उन्होंने एशिया कप में भारत के खिलाफ गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया था. वह टी20 में अबतक 46 मुकाबले में 42 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. वहीं वह बल्ले से तेज पारी खेलकर पाकिस्तान टीम को फायदा पहुंचा चा सकते हैं. ऐसे में भारतीय टीम को इस खिलाड़ी पर खास ध्यान देना होगा.   

यह भी पढ़ें:

T20 WC: 'अगर आप बेहतरीन कार को गैरेज में ही छोड़ देंगे तो क्या फायदा', उमरान मलिक पर ब्रेट ली का बड़ा बयान

AUS vs ENG: बेन स्टोक्स ने हवा में उड़ते हुए बाउंड्री पर शानदार तरीके से बचाया छक्का, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
IND vs ENG 4th T20 Playing 11: क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI
क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget