एक्सप्लोरर

AUS vs AFG: मैक्सवेल ने दोहरा शतक लगाकर मचाया कोहराम, फिर भी नहीं तोड़ सके ईशान किशन का रिकॉर्ड

Glenn Maxwell AUS vs AFG: ग्लेन मैक्सवेल ने मुंबई में तूफानी प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक जड़ा. हालांकि वे फिर भी ईशान किशन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके.

Glenn Maxwell Australia vs Afghanistan: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान से जीत छीन ली. अफगानिस्तान ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप 2023 के मैच में पहले बैटिंग करते हुए 291 रन बनाए. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया. इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने दोहरा शतक लगाया. मैक्सवेल ने मुंबई में कोहराम मचा दिया. हालांकि वे फिर भी भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके.

दरअसल वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम दर्ज है. ईशान ने साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंदों का सामना करते हुए दोहरा शतक लगाया था. इस मामले में मैक्सवेल दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. मैक्सवेल ने 128 गेंदों का सामना करते हुए दोहरा शतक पूरा किया. वे इस मामले में ईशान से पीछे रह गए. क्रिस गेल तीसरे नंबर पर हैं. वेस्टइंडीज के क्रिकेटर गेल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2015 में 138 गेंदों का सामना करते हुए दोहरा शतक लगाया था.

ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ 18.3 ओवरों में 7 विकेट गंवा दिए थे. इस दौरान टीम का स्कोर 91 रन था. लेकिन इसके बाद मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की. मैक्सवेल का कैच भी छूटा. उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाया. ऑलराउंडर खिलाड़ी मैक्सवेल ने 128 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 201 रन बनाए. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया. 

ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के साथ ही विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. ऑस्ट्रेलिया से पहले टीम इंडिया भी सेमीफाइनल में पहुंच गई थी. भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें सेमीफाइनल में हैं. अब चौथी टीम की बारी है. बांग्लादेश, श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें इस दौड़ से बाहर हो चुकी हैं.

यह भी पढ़ें : Glenn Maxwell: सहवाग-लक्ष्मण से लेकर सचिन-जाफर तक, हर किसी ने ग्लेन मैक्सवेल की पारी को बताया सर्वश्रेष्ठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget