एक्सप्लोरर

U19 World Cup: IPL में चूके अथर्व अंकोलेकर ने वर्ल्‍डकप से की शानदार वापसी

अंडर 19 वर्ल्‍ड कप में बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज अथर्व अंकोलेकर ने शानदार प्रदर्शन किया है. आस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में अथर्व ने एक अर्धशतक के साथ बेहतरीन गेंदबाजी की.

नई दिल्ली: आईपीएल में जगह बनाने में असफल रहे बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज अथर्व अंकोलेकर ने अंडर 19 वर्ल्‍ड कप में अपने शानदार खेल से वापस की है. अथर्व ने जूनियर एशिया कप के फाइनल में भी अच्छा प्रदर्शन किया था. बता दें कि दिसंबर में हुई आईपीएल नीलामी में अथर्व का नाम 971 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल था, लेकिन किसी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेल का अनुभव नहीं होने के चलते उनका चयन टीम में नहीं हुआ था.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ U19 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में अथर्व ने शानदार गेंदबाजी के साथ एक अर्धशतकीय पारी खेली. वह अपने करियर का सबसे बड़ा मैच (फाइनल) रविवार को खेलेंगे.

वहीं अथर्व की सफलता से खुश उनकी मां वैदेही ने कहा कि अगर रविवार को भारत फाइनल जीतता है तो यह उनके जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा. इस जीत से अथर्व को भविष्य के लिए आत्मविश्वास मिलेगा. बता दें कि अथर्व की मां मुंबई में नागरिक परिवहन विभाग में एक बस कंडक्टर हैं.

आईपीएल में चयन न होने से दुखी

उन्होंने कहा कि जब दिसंबर में आईपीएल में अथर्व का चयन नहीं हुआ तो वह थोड़ा दुखी था, लेकिन आईपीएल हर साल आता है. अंडर 19 विश्व कप खेलने का मौका जीवन में केवल एक बार मिलेगा. इस विश्व कप में भारत के सभी खिलाड़ियों के पास अपने करियर को आकार देने का सही प्लेटफॉर्म है.

टीम के सभी खिलाड़ियों को अपने जीवन को सवांरने के लिए कड़ी मेहनत करना चाहिए. बता दें कि अथर्व अंकोलेकर जब 10 वर्ष के थे तभी उनके पिता की मृत्यु हो गई. तभी से अथर्व की मां परिवार को चला रही हैं. अथर्व के परिवार में मां और एक छोटा भाई है. आईपीएल में नाम आने के बाद अथर्व ने अपनी मां से नौकरी छोड़ने के लिए कहा था.

खिलाड़ियों के लिए घर का सपोर्ट जरूरी

अथर्व के कोच प्रशांत शेट्टी का कहना है कि असफलता का डर अथर्व जैसे किसी भी खिलाड़ी के बहुत बड़ा है. उन्होंने कहा कि सफलता के लिए घर और परिवार की मदद बहुत आवश्यक है. क्रिकेट खेलने वाले को हमेशा डर लगता है कि अगर वह सफल नहीं हुआ तो क्या होगा. दरअसल क्रिकेट में आप को हमेशा साबित करना होता है.

ये भी पढ़ें: 

इंग्लैंड के गेंदबाज मैथ्यू पार्किन्सन को धोनी और विराट के फैंस ने सोशल मीडिया पर किया ट्रोल, जानें क्या था पूरा मामला

Under 19 World Cup: न्यूजीलैंड को मात देकर बांग्लादेश पहली बार फाइनल में, भारत से होगी भिड़ंत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घनघोर बेइज्जती! वनडे में जिम्बाब्वे ने 141 रन डिफेंड कर रचा इतिहास, बांग्लादेश को रौंदा
घनघोर बेइज्जती! वनडे में जिम्बाब्वे ने 141 रन डिफेंड कर रचा इतिहास, बांग्लादेश को रौंदा
बांग्लादेश के नाहिद राणा ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में रचा इतिहास
बांग्लादेश के नाहिद राणा ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में रचा इतिहास
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, संजू सैमसन बाहर; मयंक यादव की वापसी; अनकैप्ड खिलाड़ियों भी मौका
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, संजू सैमसन बाहर; मयंक यादव की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget