एक्सप्लोरर

INDvsSL: मैच में वापसी करेगी टीम इंडिया: संजय बांगड़

भारत के सहायक कोच संजय बांगड़ ने कहा कि टीम आज ईडन गार्डन्स जैसे चुनौतीपूर्ण हालात में खेलने को तैयार है जहां मेजबान टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के बारिश से प्रभावित पहले दिन 17 रन पर तीन विकेट गंवा दिए.

कोलकाता: भारत के सहायक कोच संजय बांगड़ ने कहा कि टीम आज ईडन गार्डन्स जैसे चुनौतीपूर्ण हालात में खेलने को तैयार है जहां मेजबान टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के बारिश से प्रभावित पहले दिन 17 रन पर तीन विकेट गंवा दिए.

यहां पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट जीत का याद करते हुए बांगड़ ने कहा कि मौजूदा भारतीय टीम चुनौतियों का सामना करते हुए निखरती है.

खराब मौसम के कारण पहले दिन सिर्फ 11.5 ओवर का खेल हो पाया जिसके बाद बांगड़ ने कहा, ‘‘हमें इस तरह के विकेट पर खेलने की खुशी है. कोई भी टीम आसान हालात में नहीं खेलना चाहती. हम खुद को चुनौती देते हैं और अधिकांश खिलाड़ी इस तरह की चुनौती के लिए तैयार हैं. हम एक टीम के रूप में सुधार जारी रखना चाहते हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह पिछले साल की तरह का विकेट है जिसे दोबारा तैयार किया गया है. हमने टेस्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया. हम चुनौती के लिए तैयार हैं.’’ बांगड़ को हालांकि मलाल है कि बारिश होने से पड़ी रुकावट के कारण टीम खराब शुरुआत के बाद अपनी स्थिति को मजबूत नहीं कर सकी.

दो सत्र में सिर्फ एक घंटे का खेल संभव हो पाया और श्रीलंका ने इसका पूरा फादया उठाया जिसमें सुरंगा लकमल ने छह ओवर में बिना कोई रन दिए तीन विकेट हासिल किए.

बांगड़ ने कहा, ‘‘हालात बल्लेबाजी के लिए काफी कड़े थे और हमें बल्लेबाज के लगातार 15-20 ओवर नहीं खेल पाने के कारण कोई मदद नहीं मिली. इसके कारण बल्लेबाज लय में नहीं आ पाए.’’

बांगड़ ने उम्मीद जताई कि टीम मैच आगे बढ़ने के साथ वापसी करेगी. उन्होंने कहा, ‘‘चौथे और पांचवें दिन तक के लिए हमने सभी विभागों को ध्यान में रखा है. नमी के कारण विकेट पर हल्के गड्ढे होंगे. असमान उछाल होगा. दोनों स्पिनर हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण हैं. हमारे पास स्विंग और सीम के अलावा जरूरी तेजी भी है.’’ दोनों टीमें दिन के दौरान अधिकतम खेल संभव करने के लिए दूधिया रोशनी के इस्तेमाल को भी राजी हो गई हैं.

बांगड़ ने कहा, ‘‘यह दिन-रात्रि टेस्ट की तरह होगा. यह दिन में होने वाला टेस्ट नहीं लग रहा. ऐसे हालात में कभी कभी लाल गेंद के साथ खेलना काफी मुश्किल हो जाता है. लाल गेंद को देख पाना अधिक मुश्किल हो जाता है.’’ भारतीय कोच ने हालांकि शीर्ष तीन बल्लेबाजों लोकेश राहुल (00), शिखर धवन (08) और विराट कोहली (00) को दोषी ठहराने से इनकार किया.

उन्होंने कहा, ‘‘आप शॉट चयन के लिए उनकी गलती नहीं निकाल सके. सारा श्रेय लकमल को जाता है जिन्होंने सही क्षेत्रों में गेंदबाजी की और बाकी सब विकेट को करने दिया. उसने उन हालात का फायदा उठाया जो उसके अनुकूल थे.’’ दिन का खेल खत्म होने पर चेतेश्वर पुजारा आठ रन बनाकर खेल रहे थे जबकि दूसरे छोर पर अजिंक्य रहाणे ने अभी खाता नहीं खोला है.

बांगड़ ने कहा कि भारत के पास विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और भुवनेश्वर कुमार के रूप में अच्छे आलराउंडर हैं जो पारी के अंत में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget