एक्सप्लोरर

Asian Cup 2023 Qualifiers: आज भारत-अफगानिस्तान आमने-सामने, सुनील छेत्री पर होंगी निगाहें

IND vs AFG: कोलकाता में आज (11 जून) एशियन कप 2023 के क्वालीफायर्स मुकाबले में भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा.

India vs Afghanistan in Asian Cup 2023 Qualifiers: एशियन कप 2023 के फाइनल क्वालीफाइंग राउंड (Asian Cup 2023 Qualifiers) के मुकाबलों में आज भारत की भिड़ंत अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) से होगी. इस मैच में भारत के दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) से खास उम्मीदें होंगी. इस राउंड के पहले मैच में उन्होंने कंबोडिया के खिलाफ दो गोल कर भारत को जीत दिलाई थी.

एशियन कप 2023 के फाइनल क्वालीफाइंग राउंड के ग्रुप-डी के मुकाबले में फिलहाल भारतीय टीम टॉप पर चल रही है. वहीं अफगानिस्तान की टीम हांगकांग से मैच गंवाने के बाद तीसरे नंबर पर है. इस मैच में भारत के लिस्टन कोलाको, मनवीर सिंह, उदांता सिंह, आशिक कुरुनियन और रोशन सिंह जैसे खिलाड़ियों को अपनी फिनिशिंग क्षमताओं में सुधार करने का मौका होगा. इन सभी खिलाड़ियों को हाल-फिलहाल में पर्याप्त अवसर मिले, लेकिन ये गोल करने में सफल नहीं रहे. डिफेंस में  रोशन सिंह, संदेश झिंगन, अनवर अली और आकाश मिश्रा की भारतीय रक्षापंक्ति बेहतर प्रदर्शन कर रही है. कंबोडिया के खिलाफ भारत का डिफेंस शानदार रहा था.

भारत-अफगानिस्तान हेड टू हेड
भारतीय टीम अब तक हुए मुकाबलों में अफगानिस्तान पर हमेशा हावी रही है. भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 10 मैच हुए हैं. इनमें भारत के हिस्से 6 जीत आई है और एक  मैच अफगानिस्तान ने जीता है. बाकी मुकाबले ड्रा रहे हैं. भारतीय टीम ने आखिरी बार अफगानिस्तान को सैफ चैम्पियनशिप में जनवरी 2016 को हराया था.

सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं सुनील क्षेत्री
सुनील छेत्री के 127 इंटरनेशनल मैचों में 82 गोल हैं. वह सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले एक्टिव फुटबॉलर्स में तीसरे स्थान पर हैं. पहले नंबर पर पुर्तगाल के लीजेंड स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं. रोनाल्डो अब तक 117 गोल कर चुके हैं. वहीं दूसरे नंबर पर अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी हैं. मेसी के नाम 86 गोल दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें..

Shreyas Iyer: क्यों अपने हाथ पर K-Sticker चिपका कर रखते हैं श्रेयस अय्यर, जानिये पूरी डिटेल

IND vs SA: इन दो सलामी बल्लेबाजों से खुद को बहुत पीछे आंकते हैं इशान किशन, मैच के बाद कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget