नहीं रहे एशिया के 'ब्रैडमैन' हनीफ मोहम्मद
नहीं रहे एशिया के 'ब्रैडमैन' हनीफ मोहम्मद


कराची: पाकिस्तान के महान क्रिकेट खिलाड़ी हनीफ मोहम्मद का 81 साल की उम्र में एक अस्पताल में निधन हो गया. अस्पताल के प्रवक्ता ने हनीफ की मौत की पुष्टि की है.
एशिया के ब्रैडमैन के नाम से मशहूर हनीफ लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. लंदन में 2013 में उन्होंने सर्जरी भी कराई थी. कुछ दिन पहले उन्हें आगा खान अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था. श्वांस की समस्या के कारण उन्हें तीन सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
इससे पहले हनीफ मोहम्मद की धड़कन छह मिनट के लिए रूक गयी थी और डॉक्टरों ने उन्हें ‘क्लीनिकल मृत’ घोषित कर दिया था. लेकिन छह मिनट बाद डॉक्टरों को उनकी धड़कन वापस लाने में सफलता मिल गयी थी.
हनीफ उस पाकिस्तानी टीम के सदस्य थे जिसने पहली बार 1954-55 में भारत का दौरा किया था. उन्होंने 55 टेस्ट मैच खेले थे और वेस्टइंडीज के खिलाफ 1957-58 में 337 रन की यादगार पारी खेली थी.
हनीफ के निधन पर क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है.
The cricketing legend #HanifMohammad was always positive and supportive. Have fond memories of meeting him in 2005. RIP
— sachin tendulkar (@sachin_rt) August 11, 2016
Source: IOCL

















