एक्सप्लोरर

Asia Cup 2022: इन पांच बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नजरें, टूर्नामेंट में बना सकते हैं सबसे ज्यादा रन

एशिया कप 2022 का आगाज शनिवार से होने वाला है. वहीं इस टूर्नामेंट में बाबर आजम, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज अपने बैटिंग से धमाका कर सकते हैं.

एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से होने वाली है. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को मुकाबला खेला जाएगा. इस बार एशिया कप में सभी टीमों के पास कई ऐसे स्टार बल्लेबाज हैं जिनपर सभी की नजरें रहेंगी. वहीं यह बैट्समैन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन भी बना सकते हैं. आइए जानते हैं कौन है वो पांच खिलाड़ी जो इस बार एशिया कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं.

बाबर आजम
टी20 रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) की बादशाहत से हर कोई वाकिफ है. वह वर्तमान में टी20 रैकिंग में पहले स्थान पर मौजूद हैं. बाबर टी20 में लगातार शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं. उन्होंने अबतक पाकिस्तान के लिए 74 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. जिनमें 45 के शानदार औसत से 2686 रन बनाए हैं. बाबर टी20 में शतक भी लगा चुके हैं. उनका टी20 में सर्वोच्च स्कोर 122 रन है.

सूर्यकुमार यादव
भारत के स्टार टी20 वैट्समैन और मिस्टर 360 कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव भी एशिया कप 2022 में अपने बल्ले से कमाल कर सकते हैं. सूर्यकुमार यादव ने अबतक भारत के लिए 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. जिनमें उन्होंने 672 रन बनाए हैं. वहीं उनका टी20 में सर्वोच्च स्कोर 117 रन है.

मोहम्मद रिजवान
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान एशिया कप से पहले जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2021 में रिजवान ने भारत के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को एकतरफा जीत दिलाई थी. वहीं अब वह एशिया कप 2022 में भी बल्ले से धमाका कर सकते हैं. आपको बता दें की रिजवान ने पाकिस्तान के लिए अबतक 56 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 50 की शानदार औसत से 1662 रन बनाए हैं. रिजवान टी20 में पाकिस्तान के लिए शतक भी लगा चुके हैं.

रोहित शर्मा
भारत के कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप में अपने बल्ले से विरोधी टीम में डर बना सकते हैं. वह दुनिया के खतरानक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं. उन्होंने अबतक 132 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले भारत के लिए खेले हैं. जिनमें उन्होंने 4 शतक लगाए हैं. वहीं टी20 में वह 3487 रन बना चुके हैं. टी20 में उनका सर्वोच्च स्कोर 118 रन है.

शाकिब अल हसन
एशिया कप में बांग्लादेश की कमान संभालने वाले दिग्गज आलराउंडर शाकिब अल हसन इस बार बांग्लादेश को पहली बार एशिया कप जिताने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. शाकिब ने बांग्लादेश की ओर से अबतक कुल 99 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. जिमने उन्होंने 2010 रन बनाए हैं. टी20 में शाकिब का सर्वोच्च स्कोर 84 रन है.

यह भी पढ़ें:

SL vs AFG: एशिया कप के पहले मैच में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होगी भिड़ंत, जानिए संभावित प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

IND vs PAK: पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हैं किंग कोहली, यकीन न हो तो देख लीजिए आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट कोहली ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! AFG वनडे सीरीज के बाद होगी वापसी! नया अपडेट चौंका देगा
विराट कोहली ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! AFG वनडे सीरीज के बाद होगी वापसी! नया अपडेट चौंका देगा
AFG वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा के सामने नई मुश्किल, टीम इंडिया में वापसी पर चौंकाने वाला अपडेट
AFG वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा के सामने नई मुश्किल, टीम इंडिया में वापसी पर चौंकाने वाला अपडेट
आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए इस दिन होगा टीम इंडिया का एलान, नोट कर लें तारीख
आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए इस दिन होगा टीम इंडिया का एलान, नोट कर लें तारीख
IND vs AFG Test Live Streaming: कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शादी की पुष्टि की, 5 जुलाई को लेंगे सात फेरे (05.06.26)
Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
'मत भूलो कि UP में बाबा की सरकार है, गर्मी शांत...', BJP नेता दिनेश लाल 'निरहुआ' का सपा पर हमला
'मत भूलो कि UP में बाबा की सरकार है, गर्मी शांत...', BJP नेता दिनेश लाल 'निरहुआ' का सपा पर हमला
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
IND vs AFG Test Live Streaming: कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
कार खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, Tata की इन गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
कार खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, Tata की इन गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Embed widget