एक्सप्लोरर

Asia Cup: भारत की टी20 टीम में ऋषभ पंत के लिए नहीं है कोई जगह? पूर्व चयनकर्ता ने बताया कारण

Team India, Rishabh Pant: 2022 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ ऋषभ पंत को भारत की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी. वहीं रवींद्र जडेजा चार नंबर पर खेले थे.

Saba Karim On Rishabh Pant: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चयनकर्ता सबा करीम ने कहा है कि रवींद्र जडेजा ने 2022 एशिया कप के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान के खिलाफ एक महत्वपूर्ण पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए टीम इंडिया को एक और शानदार विकल्प दिया है. 

28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के आठवें ओवर के अंत में कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद जडेजा को आश्चर्यजनक रूप से नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया. उन्होंने अंतिम ओवर तक बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 35 रन बनाए. 

जडेजा ने सूर्यकुमार यादव के साथ 36 रनों की और फिर हार्दिक पांड्या के साथ 52 रनों की साझेदारी की. वह अंतिम ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए तो जडेजा ने पांड्या के लिए चिर प्रतिद्वंद्वी को हराने का काम काफी आसान कर दिया था. पाकिस्तान के खिलाफ पांड्या ने दो गेंद शेष रहते विजयी छक्का लगाया. हालांकि, इस दौरान दिनेश कार्तिक दूसरे छोर पर मौजूद थे.

सबा करीम ने स्पोर्ट्स 18 के शो 'स्पोर्ट्स ओवर द टॉप' में कहा, "मुझे लगता है कि कम से कम एशिया कप के लिए भारतीय टीम प्रबंधन ने दिनेश कार्तिक को लेने का फैसला किया है और इसलिए वे रवींद्र जडेजा को फ्लोटर के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं."

करीम ने जडेजा की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक अच्छे बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे परि²श्य में ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकती है.

करीम ने आगे कहा, "जडेजा बाएं हाथ बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं. वह नंबर 4 या नंबर 5 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और अगर मौका मिले तो उन्हें नीचे भी भेजा जा सकता है और तेजी से रन भी बन सकते हैं."

करीम ने पंत के गैर प्रभावशाली टी20 रिकॉर्ड पर भी अपने विचार रखे. यही वह पहेली है जिससे पंत को बाहर आने की जरूरत है, लेकिन हाल ही में उन्होंने टेस्ट मैचों में जिस तरह की फॉर्म दिखाई है उसकी झलक देखने को मिली है. हमने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में एक पारी में खेलते हुए देखा है, जहां वे अंधाधुंध खेलते हुए नजर आ रहे हैं.

करीम ने आगे बताया कि एशिया कप प्लेइंग इलेवन में कार्तिक को पंत के मुकाबले तरजीह मिली. उन्होंने आगे कहा, "मुझे आश्चर्य हुआ क्योंकि मैं दिनेश कार्तिक की जगह पंत को टीम में रखने के अपने पहले के रुख पर कायम हूं क्योंकि मुझे हमेशा लगता था कि हमें आगे देखने की जरूरत है."

यह भी पढ़ें...

IPL: अपनी पसंद का कैमरा एंगल चुन पाएंगे दर्शक, दोस्तों के साथ ऐसे कनेक्ट होकर ले सकेंगे लाइव मैच का मजा

Asia Cup 2022: हांगकांग से है टीम इंडिया का अगला मुकाबला, जानें कब और कहां देखें मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget