एक्सप्लोरर

Asia Cup 2025: टीम इंडिया के चयन पर उठे सवाल, इस पॉलिसी ने बढ़ाया विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के चयन ने विवाद खड़ा कर दिया है. जब 17 खिलाड़ियों को चुनने की इजाजत थी, तब सिर्फ 15 खिलाड़ियों का चयन क्यों हुआ?

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान होते ही क्रिकेट एक्सपर्टस और फैंस के बीच चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज हो गई है. टीम की घोषणा के बाद सबसे बड़ी बहस बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम से बाहर रखने को लेकर छिड़ी. हैरानी की बात यह रही कि अय्यर न सिर्फ मुख्य टीम से बाहर रहे बल्कि उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों में भी जगह नहीं दी गई. इस फैसले से फैंस के साथ-साथ कई पूर्व क्रिकेटर भी हैरान हैं.

हालाकि विवाद यहीं खत्म नहीं होता. अब खुलासा हुआ है कि एशिया कप के लिए टीम चुनने के नियमों के तहत 17 सदस्यीय स्क्वॉड की अनुमति थी, जबकि भारत ने सिर्फ 15 खिलाड़ियों का ही चयन किया है. यही बात आलोचना की सबसे बड़ी वजह बन गई है, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

आखिर पॉलिसी क्या कहती है?

क्रिकेट बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार, एशिया कप में भाग लेने वाली हर टीम 17 खिलाड़ियों को चुन सकती है. पाकिस्तान और हांगकांग पहले ही अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर चुके हैं. वहीं भारत ने सिर्फ 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है. अब बड़ा सवाल यह है कि यह निर्णय सेलेक्टरों ने लिया या फिर यह बीसीसीआई (BCCI) का निर्देश था.

अगर भारत भी 17 खिलाड़ियों का चयन करता, तो न केवल टीम को ज्यादा विकल्प मिलते बल्कि श्रेयस अय्यर जैसे प्रदर्शनकारी खिलाड़ियों को भी मौका दिया जा सकता था. क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस फैसले से टीम की बैलेंसिंग पर असर पड़ सकता है.

बाकी टीमें क्या करेंगी?

सूत्रों की मानें तो श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ओमान और यूएई ने अभी अपनी टीमों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन जल्द ही ये सभी देश अपनी टीमों का ऐलान करेंगे और सभी देश 17 सदस्यीय स्क्वॉड ही उतारेंगे. ऐसे में भारत का 15 खिलाड़ियों का फैसला और भी अजीब लगता है.

सेलेक्टर्स पर उठ रहे सवाल

अब यह बहस तेज हो गई है कि क्या भारतीय चयन समिति ने अपनी ओर से यह फैसला लिया या फिर बीसीसीआई के स्तर पर यह निर्देश दिया गया. जो भी हो, इस फैसले ने फैंस को निराश किया है और सोशल मीडिया पर सवालों की बौछार हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget