एक्सप्लोरर

Asia Cup 2025 IND vs UAE: यूएई के मैच में बुमराह को टीम में शामिल करने पर क्यों भड़के अजय जडेजा? गंभीर को सुनाई खरी-खोटी

जानिए क्यों अजय जडेजा ने एशिया कप 2025 में यूएई के खिलाफ मैच के दौरान बुमराह को खिलाने पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधा है.

Asia Cup 2025 IND vs UAE: एशिया कप 2025 का आगाज भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शानदार रहा. पहले ही मैच में टीम इंडिया ने यूएई को 9 विकेट से मात देकर टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत कर दी है. हालांकि, इस जीत के बाद भी टीम मैनेजमेंट की रणनीति सवालों के घेरे में आ गई है. दरअसल, यूएई के खिलाफ जसप्रीत बुमराह को खिलाए जाने पर पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को निशाने पर लिया है.

जडेजा का तीखा बयान

यूएई के खिलाफ मुकाबले से पहले सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत में अजय जडेजा ने गौतम गंभीर के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि टीम मैनेजमेंट को बुमराह जैसे गेंदबाजों को संभालकर रखना चाहिए. उन्होंने कहा, "आमतौर पर आप बुमराह जैसे स्टार गेंदबाजों को बचाते हैं, लेकिन यहां यूएई जैसी टीम के खिलाफ भी उन्हें गेंदबाजी के लिए उतार दिया गया. या तो आप उन्हें कभी भी मत बचाइए या अगर बचाना है तो ऐसे मैचों में आराम दीजिए. तर्क तो यही कहता है, लेकिन हम तो तर्क से काम ही करना नही आता है."

जडेजा ने आगे यह भी साफ कहा, "ये मैच यूएई के खिलाफ है और मैं टीम को कम नही मान रहा हूं. मैंने यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम के टैलेंट को देखा है. हम किसी टीम को कमजोर नही बोल सकते हैं. भारतीय टीम टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम है. इसलिए मै साफ कर देता हूं की अगर बुमराह खेलते हैं तो मैं हड़ताल पर चला जाऊंगा."

इरफान पठान ने भी भरी हामी

अजय जडेजा की राय को पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी सही ठहराया है. उनका मानना है कि बुमराह की फिटनेस पहले ही कई बार चोटों की वजह से चिंता का विषय रही है, इसलिए टीम को उन्हें सोच-समझकर इस्तेमाल करना चाहिए.

मैच का हाल

हालांकि यूएई के खिलाफ भारतीय टीम को बुमराह की गेंदबाजी की खास जरूरत नहीं पड़ी. स्पिनर कुलदीप यादव और ऑलराउंडर शिवम दुबे ने मिलकर 7 विकेट झटक लिए और विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने का मौका ही नहीं दिया. जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने आसानी से रन चेज करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में बुमराह बिना विकेट लिए लौटे.

क्यों उठ रहा है सवाल?

जसप्रीत बुमराह पिछले कुछ समय से चोटों से जूझते रहे हैं. इस साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनकी पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर भी हो गया था, जिसके चलते वो चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए थे. यही कारण है कि अब उनका वर्कलोड कैसे मैनेज होगा, यह बड़ी बहस का विषय बन गया है.

पाकिस्तान से पहले बढ़ी चिंता

टीम इंडिया का अगला मुकाबला 14 सितंबर को पाकिस्तान से होना है. यह मैच एशिया कप का सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला माना जा रहा है. ऐसे में बुमराह को लगातार खिलाना सही फैसला है या नहीं, इस पर अब क्रिकेट विशेषज्ञों और फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
'मैं तो केक लेकर गया था', तेजू भैया को 'भगवान' मानने वाले अविनाश ने रो-रोकर बताया, 'मुझे नंगा कर के पीटा गया'
'मैं तो केक लेकर गया था', तेजू भैया को 'भगवान' मानने वाले अविनाश ने रो-रोकर बताया, 'मुझे नंगा कर के पीटा गया'
'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो रहे सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो रहे सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान
Advertisement

वीडियोज

India- America ट्रेड डील को लेकर कल Delhi में बातचीत संभव- सूत्र | Breaking | Donald Trump
IPO Alert: Corona Remedies IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
IndiGo का नया संकट, क्या Kingfisher और Jet Airways जैसा होगा हाल ?| Paisa Live
Indigo Crisis: इंडिगो संकट पर DGCA का बड़ा एक्शन, '5% उड़ानें कम करने का आदेश' | Breaking
NFO Launch: Tata का Multi-Cap Consumption Fund, Open-Ended और Long-Term Growth के लिए Best
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
'मैं तो केक लेकर गया था', तेजू भैया को 'भगवान' मानने वाले अविनाश ने रो-रोकर बताया, 'मुझे नंगा कर के पीटा गया'
'मैं तो केक लेकर गया था', तेजू भैया को 'भगवान' मानने वाले अविनाश ने रो-रोकर बताया, 'मुझे नंगा कर के पीटा गया'
'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो रहे सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो रहे सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
धुरंधर Vs एनिमल, किसकी दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस? रणवीर या रणबीर कौन हैं बॉक्स ऑफिस का किंग?
धुरंधर Vs एनिमल, किसकी दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस? रणवीर या रणबीर कौन हैं बॉक्स ऑफिस का किंग?
Bra Cancer Risk: क्या ब्रा की टाइटनेस और कलर से भी होता है कैंसर का खतरा, इस बात में कितनी हकीकत?
क्या ब्रा की टाइटनेस और कलर से भी होता है कैंसर का खतरा, इस बात में कितनी हकीकत?
Saudi Arabia alcohol Rules: सऊदी अरब में मुस्लिम शराब पी लें तो कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
सऊदी अरब में मुस्लिम शराब पी लें तो कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
Embed widget