एक्सप्लोरर

Rohit Sharma: हिटमैन रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शाहीन अफरीदी के खिलाफ ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

India vs Pakistan: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. रोहित 49 गेंदों में 56 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे.

India vs Pakistan, Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 में सुपर-4 में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का बल्लेबाजी में हिटमैन अंदाज देखने को मिला. पारी के पहले ही ओवर में रोहित ने शाहीन अफरीदी को छक्का लगाने के साथ वर्ल्ड क्रिकेट में एक नया इतिहास भी रच दिया. अब वह वनडे क्रिकेट में शाहीन अफरीदी के खिलाफ पहले ओवर छक्का लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

पाकिस्तानी टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था. इसके बाद रोहित शर्मा ने पहले ओवर की पहली 5 गेंदों में कोई रन नहीं बनाया. शाहीन ने ओवर की आखिरी गेंद को रोहित के पैरों की तरफ फेंकने का प्रयास किया और हिटमैन ने इसे लेग साइड की तरफ फ्लिक करते हुए उसे बाउंड्री लाइन के बाहर छक्के के लिए पहुंचा दिया.

इस मैच में दोनों भारतीय ओपनिंग बल्लेबाजों ने शाहीन के खिलाफ आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और उनके शुरुआती 3 ओवरों के स्पेल में कुल 31 रन बना दिए. इस दौरान गिल ने अफरीदी के दूसरे और तीसरे ओवर में 3-3 चौके भी लगाए. गिल और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए 121 रनों की शानदार साझेदारी देखने को मिली.

49 गेंदों में 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे रोहित

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में 49 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे. रोहित के वनडे करियर में 240 पारियों में यह 50वां अर्धशतक था. वहीं रोहित ने गिल के साथ मिलकर वनडे में चौथी बार ओपनिंग विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. रोहित का वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ 18वीं पारी में यह 7वां अर्धशतक है.

 

यह भी पढ़ें...

Asia Cup 2023: वेंकटेश प्रसाद की सोशल मीडिया पोस्ट पर मचा बवाल, पढ़ें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
क्या पूरी श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल? जानें BCCI का अपडेट 
क्या पूरी श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल? जानें BCCI का अपडेट 
IND vs SL: केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget