एक्सप्लोरर

IND vs PAK: पूरे 307 दिन बाद उसी मैदान पर टकराएंगी भारत-पाक की टीम, जानिए इस बार किसका पलड़ा भारी

PAK vs IND: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछला मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ही हुआ था. इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था.

Asia Cup 2022: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीम आज शाम 7.30 बजे दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. यह वही मैदान है, जहां इन दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत हुई थी. पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में 24 अक्टूबर को ग्रुप स्टेज के एक मैच में यहां भारत-पाक का मुकाबला हुआ था. इस मुकाबले में भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त मिली थी.

यह पहली बार था जब किसी वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. अब जब पूरे 307 दिन बाद दोनों टीमें एक बार फिर उसी मैदान पर आमने-सामने होंगी तो भारत की कोशिश पिछला हिसाब चुकता करने की होगी, वहीं, पाकिस्तान की टीम अपनी पिछली एतिहासिक जीत से मनोबल बढ़ाकर मैदान में उतरेगी.

एशिया कप में हावी रहा है भारत
एशिया पक में भारत-पाकिस्तान की टीमों के बीच अब तक 14 मुकाबले हुए हैं. इनमें 8 मुकाबलों में भारत को जीत मिली है. वहीं 5 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. एशिया कप में पिछली तीन भिड़ंत में भारत ने ही बाजी मारी है. भारत ने फरवरी 2016 में टी20 फॉर्मेट में हुए एशिया कप में पाकिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त दी थी. इसके बाद सितंबर 2018 में हुए दोनों मुकाबलों (वनडे फॉर्मेट) में भी भारत को जीत मिली थी. पाकिस्तान ने आखिरी बार मार्च 2014 में भारत के खिलाफ एशिया कप में जीत दर्ज की थी.

टी20 फॉर्मेट में पाकिस्तान से काफी आगे है भारत
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 9 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं. इनमें 7 मैचों में भारत को जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान के हिस्से केवल 2 जीत आई हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम पड़ोसी टीम पाकिस्तान से बहुत आगे है.

भारत के पास संतुलित टीम, पाकिस्तान अपने ओपनर्स के भरोसे
भारत के पास बल्लेबाजी में नंबर-1 से लेकर नंबर-7 तक एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हैं. यह सभी बल्लेबाज अकेले दम पर मैच जीताने में सक्षम है. वहीं, पाकिस्तान की बल्लेबाजी बहुत हद तक बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान पर टिकी हुई है. पाकिस्तान को मैज जीतना हो, तो इन दो में से किसी एक को बड़ी पारी खेलना जरूरी होगी. गेंदबाजी में भी भारत के पास फॉस्ट और स्पिन बॉलर्स का अच्छा संतुलन है. उधर, पाक टीम की गेंदबाजी शाहीन अफरीदी की गैरमौजूदगी से थोड़ी कमजोर नजर आ रही है.

टॉस निभाएगा बड़ी भूमिका
भारतीय टीम आंकड़ों में और कागजों पर पाकिस्तान से कहीं मजबूत है लेकिन अगर टॉस पाकिस्तान के पक्ष में गया तो टीम इंडिया के लिए मुश्किलें पैदा हो सकती हैं. दरअसल, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अधिकतर बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को औंस के चलते काफी मुश्किलें होती हैं. ऐसे में यहां चेज़ करना आसान होता है. इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुनती है.

यह भी पढ़ें...

Asia Cup 2022: भारत-पाक मैच में विराट बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड, क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100-100 मैच खेलने वाले पहले भारतीय बनेंगे 

Asia Cup 2022: पाकिस्तानी फैन ने रोहित शर्मा से की गले लगने की ज़िद, हिटमैन ने भी खास अंदाज में दे डाली 'अमन और प्यार की झप्पी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget